रांची :ससुरालवालों ने गाड़ी से स्टेशन नहीं छोड़ा, इसलिए कर दी पत्नी की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Aug 2019 9:13 AM
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के आरोपी को महाराष्ट्र से लेकर रांची पहुंची पुलिस रांची : दीपा टोली स्थित आर्मी कैंप परिसर स्थित आवास में पत्नी मनीषा की हत्या के आरोप में महाराष्ट्र के कल्याण से गिरफ्तार लांस नायक अठावले देशपाल प्रभुदास को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शुक्रवार को सदर थाना की पुलिस रांची पहुंची. उसे ट्रेन […]
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के आरोपी को महाराष्ट्र से लेकर रांची पहुंची पुलिस
रांची : दीपा टोली स्थित आर्मी कैंप परिसर स्थित आवास में पत्नी मनीषा की हत्या के आरोप में महाराष्ट्र के कल्याण से गिरफ्तार लांस नायक अठावले देशपाल प्रभुदास को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शुक्रवार को सदर थाना की पुलिस रांची पहुंची. उसे ट्रेन से महाराष्ट्र से लेकर पुलिस हटिया स्टेशन पहुंची. इसके बाद थाना लाकर पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की. उसने बताया कि पारिवारिक विवाद में गुस्से में आकर उसने पत्नी की हत्या कर दी.
पुलिस ने जब उसे विवाद की वजह पूछी, तो वजह सुन कर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गये. उसने बताया कि वह छुट्टी में महाराष्ट्र अपने ससुराल गया था. उसके ससुराल में तीन-तीन गाड़ियां है. लेकिन वह जब वापस रांची आने वाला था, तब उसे छोड़ने कोई स्टेशन नहीं गया. इस कारण वह ससुराल वालों से नाराज था. इसी बात को लेकर घटना की रात पत्नी के साथ उसका झगड़ा हुआ था. पत्नी भी उस पर काफी चिल्ला रही थी. इस कारण वह गुस्से में आ गया.
इसके बाद उसने जमीन पर अपनी पत्नी को पटक कर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी. फिर चाकू से हमला किया. जब वह निश्चित हो गया कि उसकी पत्नी की मौत हो गयी, तब वह खुद को बचाने के लिए वहां से भाग निकला. अगर वह पकड़ा नहीं जाता, तो महाराष्ट्र से बाहर भाग जाता. उसने पूछताछ में यह भी बताया कि वह हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद रांची से टाटा चला गया था. इसके बाद वह टाटा से हावड़ा पहुंचा. फिर हावड़ा से वह महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गया. उसने यह भी बताया कि उसे पहले से पता था कि मोबाइल लोकेशन के जरिये पुलिस उस तक पहुंच सकती है. इस कारण उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया था. पुलिस जवान से अन्य बिंदुओं पर भी पूछताछ कर रही है. पुलिस उसे शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी.
उल्लेखनीय है कि दो अगस्त को जवान ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. इसके बाद शव को बेड के नीचे डाल दिया था. घटना के बाद जवान ने अपनी बेटी को दवा देने के बाद कहा था कि मम्मी और मेरी बीच झगड़ा के बारे में किसी को नहीं बताना. घटना के बाद वह एटीएम से पैसा निकालने के बाद कैंप से बाहर निकला और फरार हो गया. मामले में दीपा टोली स्थित आठ महार रेजीमेंट के मेजर सोरिंग लुईखम की लिखित शिकायत पर जवान के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










