कृषि निदेशालय की 14 अगस्त तक की रिपोर्ट, आधे खेत अब भी खाली, नहीं लगा धान

Updated at : 17 Aug 2019 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
कृषि निदेशालय की 14 अगस्त तक की रिपोर्ट, आधे खेत अब भी खाली, नहीं लगा धान

रांची : झारखंड में इस साल 18 लाख हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती का लक्ष्य रखा गया है, पर अब तक करीब नौ लाख हेक्टेयर भूमि (50 फीसदी) पर ही रोपा हो सका है. कृषि निदेशालय की 14 अगस्त तक की रिपोर्ट के मुताबिक, धनबाद व बोकारो जिले की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है. […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड में इस साल 18 लाख हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती का लक्ष्य रखा गया है, पर अब तक करीब नौ लाख हेक्टेयर भूमि (50 फीसदी) पर ही रोपा हो सका है.
कृषि निदेशालय की 14 अगस्त तक की रिपोर्ट के मुताबिक, धनबाद व बोकारो जिले की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है. इन दोनों जिलों में क्रमश: 17.72 फीसदी तथा 18.40 फीसदी खेतों में ही धान लगे हैं.
जानकारों के अनुसार, इन दोनों जिलों में सुखाड़ का असर ज्यादा दिख रहा है. उधर, हजारीबाग (30.20 फीसदी), पलामू (32.21 फीसदी) तथा पूर्वी सिंहभूम (36.00 फीसदी) की हालत भी धान रोपाई के मामले में खस्ता है. किसान चिंतित हैं. दूसरी अोर साहेबगंज में राज्य भर में सर्वाधिक रोपा (88.84 फीसदी) हुआ है. रोपाई के मामले में पाकुड़ (84.39 फीसदी), सिमडेगा (80.32), प.सिंहभूम (73.02) तथा लोहरदगा (70.06 फीसदी) की स्थिति भी बेहतर है.
जिलों में रोपा की स्थिति
जिला रोपा
साहेबगंज 88.84
पाकुड़ 84.39
सिमडेगा 80.32
प.सिंहभूम 73.02
लोहरदगा 70.06
दुमका 61.80
देवघर 58.28
गिरिडीह 56.20
चतरा 53.00
गुमला 52.05
कोडरमा 48.99
सरायकेला 43.54
रांची 43.20
जिला रोपा
गोड्डा 39.80
रामगढ़ 37.35
जामताड़ा 37.30
पू.सिंहभूम 36.00
गढ़वा 34.60
लातेहार 33.68
खूंटी 32.96
पलामू 32.41
हजारीबाग 30.20
बोकारो 18.40
धनबाद 17.72
झारखंड 50.84
(आंकड़े फीसदी में)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola