अहमद पटेल से मिले कांग्रेस नेता, विस चुनाव पर की चर्चा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Aug 2019 12:21 AM

विज्ञापन

रांची : दिल्ली में झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने अहमद पटेल से मुलाकात कर बकरीद की बधाई दी. साथ ही झारखंड कांग्रेस को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की. इस बीच नये झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा हुई़. इसमें ऐसे व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष की कमान देने […]

विज्ञापन

रांची : दिल्ली में झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने अहमद पटेल से मुलाकात कर बकरीद की बधाई दी. साथ ही झारखंड कांग्रेस को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की. इस बीच नये झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा हुई़. इसमें ऐसे व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष की कमान देने की मांग हुई, जो सबको साथ लेकर चले़ साथ ही जिसके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा सीट हासिल कर सके. नेताओं ने अहमद पटेल से जल्द प्रदेश अध्यक्ष पर निर्णय लेने की बात कही.

अहमद पटेल से मिलने वालों में राज्यसभा सांसद धीरज साहू, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष अनादि ब्रह्म, पूर्व प्रदेश महासचिव विनय सिन्हा दीपू, पूर्व प्रवक्ता राकेश सिन्हा, रांची विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, रंजन सिंह राजा समेत अन्य नेता मौजूद थे. मंगलवार को सोनिया गांधी से सभी नेता मुलाकात कर उन्हें बधाई देंगे और झारखंड के मसले पर वार्ता करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola