भाजयुमो से जुड़े आजसू व झामुमो के कार्यकर्ता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Aug 2019 1:37 AM

विज्ञापन

रांची : भाजयुमो द्वारा रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में झामुमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य राजेश सिंह, धनंजय सिंह, आजसू के रांची महानगर उपाध्यक्ष कुंदन सिंह, दीपू सिंह सहित कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा. मौके पर पार्टी अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, सांसद संजय सेठ, भाजयुमो अध्यक्ष अमित कुमार ने नये लोगों […]

विज्ञापन

रांची : भाजयुमो द्वारा रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में झामुमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य राजेश सिंह, धनंजय सिंह, आजसू के रांची महानगर उपाध्यक्ष कुंदन सिंह, दीपू सिंह सहित कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा. मौके पर पार्टी अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, सांसद संजय सेठ, भाजयुमो अध्यक्ष अमित कुमार ने नये लोगों को स्वागत किया.

प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि युवाओं के पार्टी में शामिल होने से संगठन को बल मिलेगा. सांसद संजय सेठ ने कहा कि युवा कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में 65 पार के लक्ष्य को पूरा करने में जुट जायें. भाजयुमो अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि पार्टी के प्रति युवाओं का विश्वास बढ़ा है.
पार्टी के अंदर युवाओं को अपनी भागीदारी निभानी है. मौके पर विधायक रामकुमार पाहन, दीपक प्रकाश, सुबोध सिंह गुड्डू सहित कई लोगों ने विचार रखे. कार्यक्रम में भाजयुमो के संजय पोद्दार, निशिकांत चौहान, कुंदन सिंह, अमन कुमार, सूर्यप्रभात, अंचल तिवारी, पवन पासवान सहित अन्य मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola