राष्ट्रपति पुरस्कार : झारखंड के तीन शिक्षकों के नाम की अनुशंसा

Updated at : 11 Aug 2019 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति पुरस्कार : झारखंड के तीन शिक्षकों के नाम की अनुशंसा

रांची : राज्य के तीन शिक्षकों का नाम राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग को भेजा गया है. स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग झारखंड सरकार द्वारा भेजे गये नाम में तीनों शिक्षक प्राथमिक व मध्य विद्यालय के हैं. इन शिक्षकों का चयन राज्य स्तरीय चयन समिति के द्वारा किया गया है. […]

विज्ञापन

रांची : राज्य के तीन शिक्षकों का नाम राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग को भेजा गया है. स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग झारखंड सरकार द्वारा भेजे गये नाम में तीनों शिक्षक प्राथमिक व मध्य विद्यालय के हैं. इन शिक्षकों का चयन राज्य स्तरीय चयन समिति के द्वारा किया गया है. राज्य सरकार द्वारा भेजे गये नाम में से राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए शिक्षक चयन किया जायेगा. चयनित शिक्षक को शिक्षक दिवस पर पुरस्कृत किया जायेगा.

राज्य सरकार द्वारा अनुशंसित तीनों शिक्षक 17 अगस्त को दिल्ली में एनसीइआरटी के पदाधिकारियों के समक्ष प्रेजेंटेशन देंगे. तीनों शिक्षक विद्यालय में किये गये कार्यों के बारे में बतायेंगे. राज्य स्तर से अनुशंसित तीनों शिक्षकों ने शनिवार को रांची में राज्य के पदाधिकारियों के समक्ष अपना प्रेजेंटेशन दिया.

शिक्षकों को बताया गया कि दिल्ली में उन्हें आठ मिनट का समय दिया जायेगा. शिक्षकों द्वारा दिखाये गये प्रेजेंटेशन को और बेहतर बनाने को लेकर विशेषज्ञों द्वारा सुझाव दिये गये. विषय विशेषज्ञ यूनिसेफ के गौरव वर्मा, जेसीइआरटी के कीर्तिवास कुमार व शिक्षा परामर्शी जीवीएसआर प्रसाद ने शिक्षकों के तैयार किये गये प्रेजेंटेशन में सुधार के बारे में भी बताया.

17 अगस्त को दिल्ली में एनसीइआरटी के पदाधिकारियों के समक्ष देंगे प्रेजेंटेशन

श्वेता शर्मा
मध्य विद्यालय विवेकानंद, देवघर में शिक्षिका
राज्य स्तर से इन शिक्षकों
का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए अनुशंसित
मनोज कुमार चौबे
वर्तमान में मध्य विद्यालय द्वारी गिद्धौर, चतरा में शिक्षक (पूर्व शिक्षक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रतनाग लावालौंग चतरा)
संध्या प्रधान
उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी, आदित्यपुर सरायकेला-खरसावां में शिक्षिका (पूर्व शिक्षिका, उत्क्रमित उड़िया मध्य विद्यालय, आदित्यपुर)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola