27 प्रमुख, पंचायत सदस्य उप प्रमुख बैठे अनशन पर

Published at :11 Aug 2019 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
27 प्रमुख, पंचायत सदस्य उप प्रमुख बैठे अनशन पर

रांची : राज्य भर के 27 प्रमुख, उप प्रमुख व पंचायत सदस्य शनिवार से राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गये हैं. सारे सदस्य पांच अगस्त से यहां धरना पर बैठे हुए थे. धरना कार्यक्रम की समाप्ति के बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अब वे अनशन पर बैठ गये हैं. मौके पर […]

विज्ञापन

रांची : राज्य भर के 27 प्रमुख, उप प्रमुख व पंचायत सदस्य शनिवार से राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गये हैं. सारे सदस्य पांच अगस्त से यहां धरना पर बैठे हुए थे. धरना कार्यक्रम की समाप्ति के बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अब वे अनशन पर बैठ गये हैं. मौके पर पंचायत समिति महासंघ के सदस्यों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती है, तब तक वे अनशन पर रहेंगे. इस आंदोलन को और तेज किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि उनके अांदोलनात्मक कार्यक्रमों की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गयी है. मौके पर महासंघ के अध्यक्ष अमुक प्रियदर्शी के साथ प्रमुख सुकमणि टुडू, हीरा मुनि मुर्मू, राजेश्वरी देवी, कलावती देवी, सरिता देवी, प्रतिमा देवी, सरोज देवी, देवदत्त गिरि, सुनील सामंत, उप प्रमुख राम स्वरूप ओझा, अरविंद सिंह, नेहली दहंगा, रंजीत जायसवाल, संजय बारीक सहित अन्य मौजूद थे़
महासंघ की मांगें
पंचायत समिति की मासिक बैठक में तय प्रस्ताव का पालन सुनिश्चित कराया जाये, मध्यवर्ती पंचायत को विकास निधि उपलब्ध करायी जाये व पिछले तीन वर्षों के रोके गये आवंटन को एकमुश्त जारी किया जाये, मनरेगा के तहत चयनित योजनाअों का 60 फीसदी काम पंचायत समिति के माध्यम से कराया जाये, पंचायत समिति सदस्य, उप प्रमुख व प्रमुख को सम्मानजनक मानदेय व यात्रा भत्ता दिया जाये, क्षेत्र भ्रमण के लिए प्रमुख व उप प्रमुख को वाहन उपलब्ध कराया जाये, पंचायती राज के अंतर्गत आने वाले 14 विभागों व 29 विषयों से संबंधित कार्यों में पंचायत समिति की भागीदारी हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola