झारखंड : डॉ रजी अहमद ने राज्यपाल को भेंट की अपनी बेस्ट सेलर किताब ‘द सीक्रेट ऑफ द पलामू फोर्ट’
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2019 10:43 PM
रांची : रांची के रहने वाले डॉ रजी अहमद ने अपने अंग्रेजी उपन्यास ‘द सीक्रेट ऑफ द पलामू फोर्ट’ की एक प्रति शुक्रवार को झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को भेंट की. राज्यपाल ने कहा कि झारखंड का इतिहास और यहां की संस्कृति बहुत समृद्ध है तथा इसको लेखनी के माध्यम से संपूर्ण भारत एवं […]
रांची : रांची के रहने वाले डॉ रजी अहमद ने अपने अंग्रेजी उपन्यास ‘द सीक्रेट ऑफ द पलामू फोर्ट’ की एक प्रति शुक्रवार को झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को भेंट की. राज्यपाल ने कहा कि झारखंड का इतिहास और यहां की संस्कृति बहुत समृद्ध है तथा इसको लेखनी के माध्यम से संपूर्ण भारत एवं विश्व को बताना आवश्यक है.
मेडिका में कार्यरत डॉ रजी ने कहा कि वह चाहते हैं कि इस किताब के माध्यम से झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा मिले तथा लोग झारखंड की कहानियां पढ़कर यहां आने के लिए प्रेरित हों. इस नॉवेल की कहानी झारखंड पर ही आधारित हैं तथा इसमें घटनाएं रांची, पलामू एवं आसपास के स्थानों पर घटित होती हैं.
कहानी का मुख्य पात्र भी झारखंड का ही हैं. ज्ञात हो कि यह किताब इस साल की बेस्ट-सेलर है. ऑनलाइन बिक्री में सारी किताबों का इसने रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










