रांची : प्रथम तिमाही तक सरकार को मिला सिर्फ 15% राजस्व
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : चालू वित्तीय वर्ष (2019-20) के प्रथम तिमाही में सरकार को वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले 15.03 प्रतिशत राजस्व मिला है. चालू वित्तीय वर्ष के दौरान सरकार ने सभी स्रोतों से कुल 81678.44 करोड़ रुपये के राजस्व का अनुमान किया था. इसके मुकाबले प्रथम तिमाही तक 12272.38 करोड़ रुपये की ही वसूली हो सकी है. […]
विज्ञापन
रांची : चालू वित्तीय वर्ष (2019-20) के प्रथम तिमाही में सरकार को वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले 15.03 प्रतिशत राजस्व मिला है. चालू वित्तीय वर्ष के दौरान सरकार ने सभी स्रोतों से कुल 81678.44 करोड़ रुपये के राजस्व का अनुमान किया था. इसके मुकाबले प्रथम तिमाही तक 12272.38 करोड़ रुपये की ही वसूली हो सकी है.
महालेखाकार के आंकड़ों के अनुसार सरकार को जीएसटी के रूप में 2089.94 करोड़ रुपये मिले हैं. यह निर्धारित वार्षिक लक्ष्य का 18.66 प्रतिशत है.
निबंधन और स्टांप ड्यूटी के रूप में 8.86 प्रतिशत और भू राजस्व से 8.65 प्रतिशत राजस्व मिला है. सरकार को डीजल पेट्रोल व शराब की बिक्री पर वैट के रूप में 1024.29 करोड़ रुपये मिले हैं जो निर्धारित लक्ष्य का 20.28 प्रतिशत है. काफी दिनों के बाद सरकार को शराब की बिक्री से मिला राजस्व संतोषप्रद है. उत्पाद विभाग ने प्रथम तिमाही में वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले 39.59 प्रतिशत की वसूली की है. केंद्रीय करों में हिस्सेदारी और केंद्रीय अनुदान व सहायता के रूप में सरकार को क्रमश: 16.09 और 17.60 प्रतिशत राजस्व मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










