अमित शाह VS राहुल गांधी: अभद्र टिप्पणी के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई आज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांचीः भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में निचली अदालत द्वारा जारी समन पर रोक लगाने से जुड़े कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई बुधवार को भी जारी रहेगी. न्यायमूर्ति ए के गुप्ता की पीठ में इस मामले में मंगलवार को आंशिक सुनवाई हुई. इस […]
विज्ञापन
रांचीः भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में निचली अदालत द्वारा जारी समन पर रोक लगाने से जुड़े कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई बुधवार को भी जारी रहेगी.
न्यायमूर्ति ए के गुप्ता की पीठ में इस मामले में मंगलवार को आंशिक सुनवाई हुई. इस दौरान याचिकाकर्ता राहुल गांधी की ओर से विशेष सुनवाई के लिए न्यायालय से आग्रह किया गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया.
गौरतलब है कि राहुल के खिलाफ निचली अदालत में भाजपा के एक नेता द्वारा शिकायती वाद दर्ज कराई गई है, जिस पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने कांग्रेस नेता को समन जारी किया था. राहुल गांधी ने इसे झारखंड उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










