बेड़ो : हाथियों ने घर तोड़ा, दीवार गिरने से महिला गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jul 2019 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

बेड़ो : बेड़ो वन क्षेत्र के महरु दुधियाटोली गांव में हाथियों ने हसनी धान का घर क्षतिग्रस्त कर दिया. दीवार गिरने से हसनी (70 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद चिकित्सक राजीव रंजन ने रिम्स रेफर कर दिया है. घटना सोमवार रात की है. परिजनों ने […]
विज्ञापन
बेड़ो : बेड़ो वन क्षेत्र के महरु दुधियाटोली गांव में हाथियों ने हसनी धान का घर क्षतिग्रस्त कर दिया. दीवार गिरने से हसनी (70 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद चिकित्सक राजीव रंजन ने रिम्स रेफर कर दिया है. घटना सोमवार रात की है.
परिजनों ने बताया कि घर क लोग सोने की तैयारी में थे. इसी दौरान चार हाथियों का झुंड आ धमका व घर की दीवार तोड़ दी. दीवार गिरने से हसनी धान मलबे में दब गयी. घर के लोगों ने थाली-बाल्टी बजाकर हाथियों को भगाया. इधर, घटना की सूचना पर वन क्षेत्र पदाधिकारी रामाशीष सिंह हाथी भगाअो टीम के साथ महरु दुधियाटोली पहुंचे. महिला को मलबे से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा.
वहीं सूचना पर पहुंचे मुखिया सुनील व फॉरेस्ट गार्ड रंजीत सिंह ने महिला के उपचार के लिए परिजनों को तत्काल पांच हजार रुपये सहायता राशि प्रदान की. हाथियों ने रविवार की रात ईटा गांव निवासी अर्जुन कच्छप का भी घर क्षतिग्रस्त कर दिया था. अर्जुन सपरिवार मेहमानी गया था. सोमवार को पड़ोसियों से उसे घटना की जानकारी मिली. भगाने के क्रम में हाथियों ने पतरस खेस के खेत में लगी मकई व मिर्च की फसलें रौंद दी.
सिकिदिरी : हुंडरू फॉल के समीप दिखे हाथी, दहशत
सिकिदिरी : थाना क्षेत्र के हुंडरू फॉल के समीप स्थानीय लोगों ने सोमवार की सुबह दो जंगली हाथियों को देखा. इन हाथियों को देखे जाने के बाद आसपास गांवों के लोगों में दहशत व्याप्त है. मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व पीपराटोली गांव के एक युवक को हाथियों ने कुचल कर मार डाला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




