रांची :राजधानी में बीच शहर में अतिक्रमण और विभाग को मालूम नहीं : सुनील वर्णवाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2019 6:32 AM
विज्ञापन
सीएम के प्रधान सचिव ने जनसंवाद में दर्ज शिकायतों की समीक्षा की रांची : मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने मंगलवार को सूचना भवन में जनसंवाद में दर्ज शिकायतों की समीक्षा की़ रांची शहर के ईस्ट जेल रोड में पार्किंग एरिया के लिए चिह्नित एरिया पर कब्जा कर मार्बल दुकान और ऑफिस […]
विज्ञापन
सीएम के प्रधान सचिव ने जनसंवाद में दर्ज शिकायतों की समीक्षा की
रांची : मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने मंगलवार को सूचना भवन में जनसंवाद में दर्ज शिकायतों की समीक्षा की़ रांची शहर के ईस्ट जेल रोड में पार्किंग एरिया के लिए चिह्नित एरिया पर कब्जा कर मार्बल दुकान और ऑफिस खोलने की शिकायत पर डॉ वर्णवाल ने नगर विकास एवं आवास विभाग के नोडल अफसर को कहा कि बीच शहर में अतिक्रमण कर लिया गया और उन्हें पता तक नहीं चला. उन्होंने तुरंत अतिक्रमण हटाने के साथ संबंधित अफसरों को सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
अनुकंपा पर नौकरी देने से संबंधित मामला लंबित नहीं रहे : एक अन्य मामले में डॉ वर्णवाल ने कहा कि अनुकंपा पर नौकरी देने से संबंधित एक भी मामला लंबित नहीं होना चाहिए. सभी जिलों में हर सप्ताह अनुकंपा समिति की बैठक बुलाकर अनुकंपा से जुड़े मामलों का निष्पादन हर हाल में सुनिश्चित हो.उन्हाेंने सिमडेगा जिले के बानो थाना की रहनेवाली सुमन कुमारी द्वारा दर्ज शिकायत की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिया. सुमन ने अपनी शिकायत में कहा था कि उनके पति विद्यापति सिंह बानो थाने में प्रभारी के पद पर थे. आठ अप्रैल 2017 को उग्रवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में वे शहीद हो गये. उनके मरणोपरांत अनुकंपा पर नौकरी के लिए एसपी कार्यालय में आवेदन दिया, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई. नोडल अफसर ने बताया कि आवेदिका ने क्लास थ्री और पलामू जिले में नौकरी देने के लिए आवेदन दिया है, इस वजह से आवेदन का निष्पादन नहीं हो सका है. डॉ वर्णवाल ने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
अगस्त माह तक 70 घरों में पहुंचेगी बिजली : चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड स्थित यात्री मऊ टोला के 70 घरों में विद्युतीकरण का काम अधूरा रहने की शिकायत पर विभाग की ओर से अगस्त माह के अंत तक बिजली चालू कर देने का आश्वासन दिया गया. वहीं, पाकुड़ जिले के मनसारुल शेख द्वारा बिजली कनेक्शन नहीं देने की शिकायत पर विद्युत विभाग की ओर से बताया गया कि उनके घर पर कनेक्शन दिया गया था, लेकिन गांववालों ने कनेक्शन काट दिया. समीक्षा के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अपर सचिव रमाकांत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










