झारखंड की लंबित सिंचाई परियोजनाएं जल्द पूरी होंगी
Updated at : 21 Jul 2019 9:35 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : भारत सरकार झारखंड की वर्षों से लंबित सिंचाई परियोजनाओं को पूरा कर राज्य की सिंचाई क्षमता बढ़ाने को प्रतिबद्ध है. राज्य की दो महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं स्वर्णरेखा बहुद्देशीय सिंचाई परियोजना एवं उत्तर कोयल परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाइ) एआइवीपी के तहत केंद्रीय सहायता दी जा रही है. इसके अलावा चार अन्य […]
विज्ञापन
रांची : भारत सरकार झारखंड की वर्षों से लंबित सिंचाई परियोजनाओं को पूरा कर राज्य की सिंचाई क्षमता बढ़ाने को प्रतिबद्ध है. राज्य की दो महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं स्वर्णरेखा बहुद्देशीय सिंचाई परियोजना एवं उत्तर कोयल परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाइ) एआइवीपी के तहत केंद्रीय सहायता दी जा रही है.
इसके अलावा चार अन्य सिंचाई परियोजनाएं राज्य सरकार अपने स्तर से पूरा कराने को प्रयत्नशील है. राज्यसभा में सांसद महेश पोद्दार के एक अतारांकित प्रश्न का लिखित उत्तर सदन में दिया गया. सरकार के जल शक्ति और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रतन लाल कटारिया ने यह जानकारी दी. झारखंड की सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना वर्ष 2011-12 से त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (एआइवीपी) और अब प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाइ) के अंतर्गत केंद्रीय सहायता प्राप्त कर रही है. इस परियोजना के लिए मार्च 2016 तक अब तक 1132.883 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




