रांची : झाविमो 15 दिनों में 2.50 लाख सदस्य बनायेगा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : विधानसभा चुनाव से पूर्व झाविमो संगठन दुरुस्त करेगा़ पार्टी ने 15 दिनों में 2़ 50 लाख नये लोगों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा है़ 18 जुलाई से जमशेदपुर से पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे़ कार्यकर्ता गांव-गांव जायेंगे़ श्री मरांडी पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, मंच-मोरचा के कार्यकर्ताओं को हर जिले […]
विज्ञापन
रांची : विधानसभा चुनाव से पूर्व झाविमो संगठन दुरुस्त करेगा़ पार्टी ने 15 दिनों में 2़ 50 लाख नये लोगों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा है़ 18 जुलाई से जमशेदपुर से पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे़
कार्यकर्ता गांव-गांव जायेंगे़ श्री मरांडी पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, मंच-मोरचा के कार्यकर्ताओं को हर जिले में पहुंचने का निर्देश दिया है़ उन्होंने रविवार को नेताओं के साथ बैठक कर अभियान को लेकर रणनीति बनायी़ पत्रकारों से बात करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि वह सदस्यता अभियान के क्रम में खुद हर जिले में पहुंचने का प्रयास करेंगे़ 19 जुलाई को बोकारो, 20 को धनबाद और 21 को गिरिडीह में अभियान को लेकर समारोह आयोजित होगा़ इस तरह हर जिला को कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है़
श्री मरांडी ने कहा कि सदस्यता अभियान में जनता के बीच एक पत्र भी बांटा जायेगा़ यह घोषणापत्र नहीं, बल्कि पार्टी का नये झारखंड के निर्माण का विजन होगा़ इसमें राज्य के हालात और सकारात्मक राजनीति के माध्यम से बदलाव का संदेश दिया जायेगा़ बैठक में पार्टी नेता बंधु तिर्की, अभय सिंह, सबा अहमद, योगेंद्र प्रताप सिंह, शोभा यादव, सरोज सिंह सहित कई नेता मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










