रांची : सोसाइटी का दस्तावेज नहीं सौंपने के आरोप, पूर्व अध्यक्ष और सचिव पर प्राथमिकी करने का आदेश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2019 8:02 AM

विज्ञापन

रांची : सोसाइटी का दस्तावेज नहीं सौंपने के आरोप में न्यू एजी ऑफिस को-ऑपरेटिव हाउसिंग कंस्ट्रक्शन सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ 24 घंटे में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है. यह आदेश जिला सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार ने सोसाइटी के प्रशासक को दिया है. 25 जून को मुख्यमंत्री जनसंवाद में […]

विज्ञापन
रांची : सोसाइटी का दस्तावेज नहीं सौंपने के आरोप में न्यू एजी ऑफिस को-ऑपरेटिव हाउसिंग कंस्ट्रक्शन सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ 24 घंटे में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है. यह आदेश जिला सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार ने सोसाइटी के प्रशासक को दिया है.
25 जून को मुख्यमंत्री जनसंवाद में न्यू एजी कॉलोनी निवासी हंसराज जायसवाल ने इस सोसाइटी के खिलाफ शिकायत की थी. उन्होंने कहा था कि जमीन खरीदने के दस साल बाद भी रजिस्ट्री नहीं की गयी.
इसकी शिकायत उन्होंने कई बार निबंधन सहयोग समिति के पास की. उनकी शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल सोसाइटी को भंग करने का आदेश दिया था. इसके बाद निबंधक ने सोसाइटी भंग कर संजीत कुमार को प्रशासक नियुक्त कर दिया था.
मुख्यमंत्री ने दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी आदेश दिया था. वहीं, पूर्व अध्यक्ष और सचिव को सोसाइटी से संबंधित दस्तावेज प्रशासक को सौंपने का आदेश दिया गया था. कई दिन बीत जाने के बाद भी उक्त दोनों ने दस्तावेज नहीं दिया. इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया गया. मालूम हो कि पिछले आठ-नौ वर्षों से समिति का ऑडिट नहीं कराया गया है. इससे समिति के पूर्व पदधारियों पर वित्तीय अनियमितता बरतने की आशंका जतायी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola