रांची़ : हरिद्वार में श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुईं द्रौपदी मुर्मू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2019 9:30 AM
विज्ञापन
रांची़ : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू बुधवार को हरिद्वार में पद्मभूषण सत्यमत्रानंद गिरी जी महाराज की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुईं. उन्होंने अपनी संवेदना प्रकट की. अवधेशानंद गिरी के निमंत्रण पर शोक सभा में झारखंड सहित उत्तराखंड, मेघालय, सिक्किम, बिहार, गोवा के राज्यपाल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश से शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश […]
विज्ञापन
रांची़ : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू बुधवार को हरिद्वार में पद्मभूषण सत्यमत्रानंद गिरी जी महाराज की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुईं. उन्होंने अपनी संवेदना प्रकट की. अवधेशानंद गिरी के निमंत्रण पर शोक सभा में झारखंड सहित उत्तराखंड, मेघालय, सिक्किम, बिहार, गोवा के राज्यपाल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश से शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, संघ प्रमुख मोहन भागवत, बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, प्रणव पांड्या सहित सिख, इस्लाम समुदायों के कई प्रमुख, संत समाज के अनेक धर्मगुरु भी शामिल हुए. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को देहरादून राजभवन में बिहार, उत्तराखंड व गोवा के राज्यपाल से भी मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने तीनों राज्यों के विकास कार्यों की जानकारी ली. यह शिष्टाचार भेंट थी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










