रांची-जयनगर का समय बदला, चार ट्रेनें आज से धनबाद होकर जायेंगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची रेल मंडल से खुलने वाली चार ट्रेनें 10 जुलाई से धनबाद होकर आयेंगी और जायेंगी. रांची-जयनगर एक्सप्रेस (18605/18606), हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (18622/18621), रांची-कामाख्या एक्सप्रेस (15661/15662) और रांची-दुमका एक्सप्रेस (18619/18620) धनबाद-चंद्रपुरा होकर चलेंगी. इधर, रांची-जयनगर-रांची के समय में बदलाव कर दिया गया है. ट्रेन जयनगर से 10 जुलाई से और रांची से 11 […]
विज्ञापन
रांची : रांची रेल मंडल से खुलने वाली चार ट्रेनें 10 जुलाई से धनबाद होकर आयेंगी और जायेंगी. रांची-जयनगर एक्सप्रेस (18605/18606), हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (18622/18621), रांची-कामाख्या एक्सप्रेस (15661/15662) और रांची-दुमका एक्सप्रेस (18619/18620) धनबाद-चंद्रपुरा होकर चलेंगी.
इधर, रांची-जयनगर-रांची के समय में बदलाव कर दिया गया है. ट्रेन जयनगर से 10 जुलाई से और रांची से 11 जुलाई से बदले हुए समय पर रवाना की जायेगी. यह ट्रेन रांची से रात 8:30 रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 11:55 बजे जयनगर पहुुंचेगी. वहीं, जयनगर से यह ट्रेन शाम 7:30 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 11:35 बजे पहुंचेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










