JEE Mains 2026 Admit Card OUT: जारी हो गया एडमिट कार्ड, इस तरह करें डाउनलोड

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 17 Jan 2026 5:31 PM

विज्ञापन

जेईई मेन एडमिट कार्ड

JEE Mains 2026 Admit Card: जेईई मेन परीक्षा 21 जनवरी 2026 से शुरू होने वाली है. इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें.

विज्ञापन

JEE Mains 2026 Admit Card OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने JEE Main 2026 सेशन 1 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र का पता और उम्मीदवार की पूरी जानकारी दी गई है.

NTA Notice: यहां देखें एनटीए का नोटिस

किस-किस दिन की परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड?

एनटीए ने अभी सिर्फ 21, 22, 23 और 24 तारीख की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है. वहीं 28 और 29 जनवरी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं हुआ है. इसे जल्द ही जारी किया जाएगा.

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

JEE Main 2026 परीक्षा 21 जनवरी से शुरू होकर 29 जनवरी 2026 तक चलेगी. बीई और बीटेक पेपर दो शिफ्ट में होंगे, पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगी.

बिना एडमिट कार्ड के नहीं मिलेगी एंट्री

उम्मीदवारों को अगर परीक्षा देनी है तो एडमिट कार्ड बहुत जरूरी है. बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं मिलेगा. ऐसे में ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.

जेईई मेन एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी?

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • परीक्षा तिथि
  • शिफ्ट टाइम
  • परीक्षा केंद्र

JEE Main Admit Card Steps To Download: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर JEE Main Admit Card के लिंक पर क्लिक करें.
  • एडमिट कार्ड देखें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- IGNOU January 2026 Re Registration: बढ़ी री-रजिस्ट्रेशन की डेट, 300 रुपये की फीस के साथ करें अप्लाई

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola