IGNOU January 2026 Re Registration: बढ़ी री-रजिस्ट्रेशन की डेट, 300 रुपये फीस, लास्ट डेट का वेट न करें
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 18 Jan 2026 7:10 AM
IGNOU January 2026 Re Registration: इग्नू देश का एक ऐसा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट है जो डिस्टेंस और ऑनलाइन लर्निंग के लिए जाना जाता है. यहां पढ़ाई करने वालों को घर बैठे क्वालिटी एजुकेशन का मौका मिलता है. जनवरी सेशन के लिए IGNOU ने री-रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ा दी है.
IGNOU January 2026 Re Registration: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने जनवरी 2026 सेशन के लिए री-रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ा दी है. अब स्टूडेंट्स ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए 31 जनवरी 2026 तक री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इस फैसले से उन स्टूडेंट्स को बड़ी राहत मिली है जो समय रहते अप्लाई नहीं कर पाए थे.
भारत और विदेशी स्टूडेंट्स दोनों के लिए बढ़ी लास्ट डेट
यूनिवर्सिटी ने बताया कि इस फैसले का मकसद ज्यादा से ज्यादा छात्रों को पढ़ाई का मौका देना है. अब भारतीय और इंटरनेशनल दोनों तरह के छात्र इस डेट तक री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
IGNOU January 2026 Re Registration: किन स्टूडेंट्स के लिए है ये री-रजिस्ट्रेशन?
री-रजिस्ट्रेशन उन्हीं छात्रों के लिए जरूरी होता है जो पहले से इग्नू में किसी कोर्स में एडमिशन हैं और अगले सेमेस्टर या साल में पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं. अगर कोई छात्र री-रजिस्ट्रेशन नहीं करता है तो उसका एडमिशन आगे नहीं बढ़ेगा.
IGNOU Re Registration Fees: 300 रुपये की री-रजिस्ट्रेशन फीस है
री-रजिस्ट्रेशन के दौरान छात्रों को अपनी जानकारी अपडेट करनी होती है. साथ ही अगले सेमेस्टर के विषय चुनने होते हैं और तय फीस (IGNOU Re REgistration Fees) जमा करनी होती है. ओडीएल और ऑनलाइन प्रोग्राम्स के लिए री-रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपये तय की गई है.
यूनिवर्सिटी ने दिया स्टूडेंट्स को सलाह
विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आखिरी दिन का इंतजार न करें. लास्ट मिनट पर टेक्निकल प्रॉब्लम या सर्वर से जुड़ी समयस्या आने पर ये मौका हाथ से जा सकता है. ऐसे में री-रजिस्ट्रेशन में लापरवाही न करें.
यह भी पढ़ें- JAC Board 10th Admit Card 2026 OUT: 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, इस तरह करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए