सरयू राय ने तबरेज की हत्या की निंदा की
Updated at : 28 Jun 2019 6:45 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने गुरुवार को कहा कि राज्य में एक मुस्लिम युवक को पीट-पीटकर मार डालने की घटना एक ‘छिटपुट’ घटना थी और ऐसे अपराध की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए कदम उठाये जायेंगे. सरायकेला जिले में पिछले बुधवार को चोरी के संदेह में भीड़ ने तबरेज […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने गुरुवार को कहा कि राज्य में एक मुस्लिम युवक को पीट-पीटकर मार डालने की घटना एक ‘छिटपुट’ घटना थी और ऐसे अपराध की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए कदम उठाये जायेंगे. सरायकेला जिले में पिछले बुधवार को चोरी के संदेह में भीड़ ने तबरेज अंसारी की पिटाई की थी.
बाद में उसकी मौत हो गयी थी. घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास कानून व्यवस्था लागू करने में अंतर को पाटना होगा. केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान के साथ बैठक के इतर राय ने संवाददाताओं से कहा कि यह एक छिटपुट घटना थी.
हम इसकी निंदा करते हैं और जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब ऐसी घटनाएं होती हैं, तो हमें यह स्वीकार करने की आवश्यकता है कि कुछ कमी है. हमें साथ मिलकर इस अंतर के समाधान की जरूरत है. कानून-व्यवस्था बेहतर होने चाहिए और हमारा यह प्रयास होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




