रांची : मीडियाकर्मी से हथियार के बल पर लूट
Updated at : 24 Jun 2019 9:14 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : कोकर के तपोवन गली निवासी मीडियाकर्मी धीरज सिंह से आठ अपराधियों ने तपोवन गली में चाकू के बल पर नकदी व मोबाइल (फीचर) फोन लूट लिया़ घटना शनिवार रात 1:15 बजे की है़ धीरज के पास स्मार्ट फोन नहीं रहने पर अपराधियों ने उसके साथ मारपीट की़ हालांकि बाद में अपराधियों ने सिम […]
विज्ञापन
रांची : कोकर के तपोवन गली निवासी मीडियाकर्मी धीरज सिंह से आठ अपराधियों ने तपोवन गली में चाकू के बल पर नकदी व मोबाइल (फीचर) फोन लूट लिया़ घटना शनिवार रात 1:15 बजे की है़ धीरज के पास स्मार्ट फोन नहीं रहने पर अपराधियों ने उसके साथ मारपीट की़ हालांकि बाद में अपराधियों ने सिम लौटा दिया़ धीरज ने 100 डायल पर सूचना भी दी. इसके बाद भी न तो सदर थाना और पीसीआर के जवान मौके पर पहुंचे.
धीरज का कहना है कि वह देर रात ऑफिस से घर लौट रहे थे, उसी समय सभी अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और पेट में चाकू सटा कर मोबाइल व 700 रुपये लूट लिये़ साथ ही धमकी दी कि पुलिस को सूचना दी तो अंजाम अच्छा नहीं होगा़ इसके बाद धीरज दौड़ कर घर भागे और 100 डायल पर पुलिस को सूचना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




