ePaper

दिन की शुरुआत योग और प्रार्थना से करें : रघुवर दास

Updated at : 21 Jun 2019 3:19 AM (IST)
विज्ञापन
दिन की शुरुआत योग और प्रार्थना से करें : रघुवर दास

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि योग और प्रार्थना से दिन की शुरुआत करें. मैं भी अपने दिन की शुरुआत योग और प्रार्थना से ही शुरू करता हूं. योग की शक्ति से रोग और परेशानियां भी दूर होती हैं. योग न सिर्फ शरीर के लिए, बल्कि हमारे मन और बुद्धि के लिए भी […]

विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि योग और प्रार्थना से दिन की शुरुआत करें. मैं भी अपने दिन की शुरुआत योग और प्रार्थना से ही शुरू करता हूं. योग की शक्ति से रोग और परेशानियां भी दूर होती हैं. योग न सिर्फ शरीर के लिए, बल्कि हमारे मन और बुद्धि के लिए भी काफी फायदेमंद है.
योग एक विज्ञान है. योग कल्याण का विज्ञान, निरोगी काया का विज्ञान, शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है. श्री दास ने यह बातें गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में पत्रकारों से कही. मुख्यमंत्री ने कहा कि योग जिसे कुछ वर्षों पहले ऋषि-मुनियों की साधना और स्वस्थ जीवन का आधार माना जाता था. वर्तमान में सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व की रगों में योग प्रवाहित हो रहा है.
पीएम ने योग को अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया : मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया. प्रधानमंत्री ने योग को विश्व भर में नया आयाम दिया है.
पूरी दुनिया 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे पहले नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा था.
11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने योग दिवस के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की. इस फैसले का समर्थन विश्व के 177 से भी अधिक देशों ने किया था.
झारखंड वासियों के लिए 21 जून ऐतिहासिक दिन
मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 जून का दिन झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है. यहां प्रधानमंत्री अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा की धरती से पूरी दुनिया को योग का संदेश देंगे. मुख्यमंत्री ने झारखंड के प्रत्येक नागरिक से अपने अपने स्तर से योग कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी महती भूमिका निभाने की अपील की है.
आयोजन की हुई है बेहतरीन तैयारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पांचवी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन है. 21 जून को झारखंड की धरती से पूरी दुनिया के लोग प्रधानमंत्री और झारखंड के योग प्रेमियों को देखेंगे, यह गौरव की बात है. इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है. पार्लियामेंट चलते हुए भी प्रधानमंत्री ने योग की महत्ता को समझा और समय निकाल कर आयोजन में शामिल होने के लिए रांची पहुंच रहे हैं.
राज्य सरकार ने भी आयोजन को बेहतरीन करने के लिए सारी तैयारियां चुस्त-दुरुस्त तरीके से की हैं. इसमें स्वास्थ्य विभाग और केंद्रीय आयुष विभाग की भी सहभागिता है. रांची के साथ-साथ राज्य के सभी प्रखंड और जिला स्तर पर भी योग दिवस का आयोजन होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola