रांची : विवेक आनंद अध्यक्ष व पिकेश बने महासचिव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jun 2019 9:37 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड सचिवालय सेवा संघ के चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष विवेक आनंद बास्के व निवर्तमान महासचिव पिकेश कुमार सिंह की टीम की जीत हुई. लगातार दूसरी बार जीत हासिल करके इस टीम ने संघ में कब्जा बरकरार रखा. विवेक आनंद बास्के पुन: अध्यक्ष व पिकेश कुमार सिंह महासचिव बने.चुनाव रविवार को सिंह मोड़ हटिया […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड सचिवालय सेवा संघ के चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष विवेक आनंद बास्के व निवर्तमान महासचिव पिकेश कुमार सिंह की टीम की जीत हुई. लगातार दूसरी बार जीत हासिल करके इस टीम ने संघ में कब्जा बरकरार रखा.
विवेक आनंद बास्के पुन: अध्यक्ष व पिकेश कुमार सिंह महासचिव बने.चुनाव रविवार को सिंह मोड़ हटिया स्थित पशुपालन भवन में सुबह 8.30 बजे शुरू हुआ था. शाम में परिणाम की आधिकारिक घोषणा की गयी.
चुनाव परिणाम की घोषणा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अखिलेश कुमार वाजपेयी ने की. विवेक आनंद बास्के ने अपने प्रतिद्वंद्वी ब्रजेंद्र हेमरोम को हराया. वहीं पिकेश कुमार सिंह ने ध्रुव प्रसाद को हराया. सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र, बुके व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. अध्यक्ष व महासचिव ने सारे सदस्यों को फिर से उनकी टीम के प्रति विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि हमारी टीम सबके विश्वास पर खरा उतरेगी.
सचिवालय सेवा संघ चुनाव में ये बने विजेता
अध्यक्ष पद: विवेक आनंद बास्के
महासचिव पद: पिकेश कुमार सिंह
उपाध्यक्ष पद (पांच पद) पर विजयी प्रत्याशी: रूही पूनम, विनय कुमार वरनवाल,राजेश कुमार सिंह, अमित कुमार व सुरेंद्र कुमार
संगठन सचिव पद(पांच पद) पर विजयी प्रत्याशी: नीलम श्वेता इंदवार, स्नेह राज रवि, रजनीश कुमार शुक्ला, राजीव रंजन तिवारी, सखी लाल मांझी
सचिव पद के लिए विजयी प्रत्याशी: गगन प्रसाद एवं दीप्ति शिखा हेरेंज.
कोषाध्यक्ष: अभिषेक कुमार पांडेय.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




