रांची : पानी के लिए लोगों ने दो घंटे तक जाम रखी हरमू-विद्यानगर सड़क
Updated at : 17 Jun 2019 9:34 AM (IST)
विज्ञापन

बाल्टी-बरतन ले सड़क पर उतरे तीन मोहल्लों के लोग रांची : पानी की किल्लत झेल रहे हरमू के करम चौक स्थित तीन मोहल्ले (विद्यानगर, गंगानगर और यमुनानगर) के लोगों ने रविवार को सड़क जाम कर दी. बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे सुबह नौ बजे करम चौक के समीप स्थित पुल पर पहुंचे और वाहनों […]
विज्ञापन
बाल्टी-बरतन ले सड़क पर उतरे तीन मोहल्लों के लोग
रांची : पानी की किल्लत झेल रहे हरमू के करम चौक स्थित तीन मोहल्ले (विद्यानगर, गंगानगर और यमुनानगर) के लोगों ने रविवार को सड़क जाम कर दी. बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे सुबह नौ बजे करम चौक के समीप स्थित पुल पर पहुंचे और वाहनों की आवाजाही रोक दी.
बाल्टी, बरतन लेकर सड़क पर डटे लोग रांची नगर निगम, जिला प्रशासन, मेयर, डिप्टी मेयर और वार्ड-34 के पार्षद के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.
लोगों का आरोप था कि इस इलाके से पार्षद को वोट नहीं मिला है, इसलिए वे इस क्षेत्र पर ध्यान दे रहे हैं. लोगों की मानें, तो होली के समय से ही इलाके में पानी की समस्या है. कई बार पार्षद, मेयर और डिप्टी मेयर को इसकी जानकारी दी गयी है, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला है. हालात बदतर होने के कारण ही आज सड़क पर उतरना पड़ा है, ताकि विधायक और नगर निगम की नींद टूटे. प्रदर्शन कर रहे लोग मौके पर मेयर और डिप्टी मेयर को बुलाने की मांग कर रहे थे.
पानी के बिना महिलाओं को होती है सबसे ज्यादा परेशानी
प्रदर्शन में महिलाओं ने कहा कि पानी के अभाव में सबसे ज्यादा परेशानी उन्हें ही झेलनी पड़ती है. पुरुष तो नौकरी पर चले जाते हैं. घर का काम हमें करना होता है, जो पानी के बिना संभव नहीं है. पानी की टंकी घर से काफी दूर है, वहां से जाकर पानी लाने में काफी परेशानी होती है. रांची नगर निगम करम चौक के पास पार्क बन रहा है. जबकि इससे पहले पानी, रोड और नाली की समस्या का समाधान किया जाना चाहिए था.
मैके पर पहुंचे पार्षद, दिया आश्वासन, तो हटाया जाम
जाम की सूचना पाकर वार्ड-34 के पार्षद विजय सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं कराने के कारण इलाके में पानी की समस्या विकराल हो गयी है. पार्षद ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया. हालांकि, लोगों ने कहा कि सोमवार को तीनों मोहल्ले के लोग नगर निगम कार्यालय का घेराव करेंगे.
यह आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है कि वोट नहीं मिलने के कारण मैं इस क्षेत्र पर ध्यान नहीं दे रहा हूं. कुछ विरोधी इस तरह का बयान दिलवा रहे हैं. मेरे प्रयास से इन तीनों मोहल्लों में हर दिन चार टैंकर से पानी बांटा जाता है. कुछ लोग अपने-अपने घरों के सामने टैंकर लगवाना चाहते हैं.
कई लोग टैंकर के आगे पानी का ड्रम लगा देते हैं, जिससे बहुत से लोग पानी से वंचित रह जाते हैं. मेरा घर भी विद्यानगर में है, मुझे भी पानी की दिक्कत है. मैं चाहूं तो अपने घर पर टैंकर लगा कर पानी भरवा सकता हूं, लेकिन मैं जनता पर ध्यान देता हूं.
विजय सिंह, पार्षद, वार्ड-34
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




