बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किये जाने के विरोध में आज रांची बंद

Updated at : 15 Jun 2019 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
बिरसा मुंडा की प्रतिमा  क्षतिग्रस्त किये जाने के विरोध में आज रांची बंद

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में बिरसा मुंडा समाधि स्थल में लगी प्रतिमा क्षतिग्रस्त पाये जाने से शहर में उबाल है. इसके खिलाफ विभिन्न आदिवासी संगठनों ने 15 जून को यानी आज रांची बंद बुलाया है. बंद का झामुमो, कांग्रेस, झाविमो, वामदल सहित कई विपक्षी पार्टियों ने समर्थन किया है. बंद को देखते हुए […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में बिरसा मुंडा समाधि स्थल में लगी प्रतिमा क्षतिग्रस्त पाये जाने से शहर में उबाल है. इसके खिलाफ विभिन्न आदिवासी संगठनों ने 15 जून को यानी आज रांची बंद बुलाया है. बंद का झामुमो, कांग्रेस, झाविमो, वामदल सहित कई विपक्षी पार्टियों ने समर्थन किया है. बंद को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. जगह-जगह पर पुलिस की तैनाती की गयी है. खबर लिखे जाने तक बंद शांति पूर्वक कराया जा रहा है.

आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है. यहां चर्चा कर दें कि गुरुवार की रात बिरसा समाधिस्थल पर लगी प्रतिमा क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली थी. तब शपथ लेने के बाद माल्यार्पण के लिए पहुंचे मंत्री रामचंद्र सहिस वापस लौट गये थे. शुक्रवार की सुबह शहर में खबर फैलते ही कई संगठनों और राजनीतिक दलों के नेता समाधि स्थल पहुंचे. विभिन्न संगठनों के लोगों ने कोकर-लालपुर मार्ग को जाम कर दिया. मशक्कत के बाद प्रशासन ने जाम हटाया. वहीं प्रशासन के खिलाफ लोगों का आक्रोश था.

सूचना मिलने पर मंत्री सीपी सिंह, प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित कई लोग समाधि स्थल पर पहुंचे़ मंत्री सीपी सिंह ने इस घटना से आक्रोशित लोगों को समझाया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

मशाल जुलूस निकाला : इधर शुक्रवार देर शाम को विभिन्न संगठनों ने रांची विश्वविद्यालय से अलबर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला. इसके बाद विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन के आवास पर बैठक हुई़ बैठक के बाद बंद की घोषणा की गयी. केंद्रीय आदिवासी मोर्चा के अध्यक्ष अजय टोप्पो ने कहा कि यदि 24 घंटे में प्रतिमा की प्रतिमा को पुनर्स्थापित नहीं किया गया और दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की गयी, तो लोग सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन करेंगे. इधर समाधि स्थल पर क्षतिग्रस्त प्रतिमा की जांच के लिए एफएसएल की टीम भी पहुंची. हालांकि इस टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा.

इन संगठनों ने किया बंद का समर्थन
केंद्रीय सरना समिति, केंद्रीय आदिवासी मोर्चा, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, आदिवासी छात्र संघ, आदिवास जन परिषद, जय आदिवासी केंद्रीय परिषद, सरना प्रार्थना सभा, आदिवासी सेना, आदिवसी विकास समिति, आदिवासी युवा मोर्चा, क्षेत्रीय पड़हा समिति, आदर्श सरना समिति डिबडीह

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola