सेवानिवृत्ति के मामलों का त्वरित एवं ससमय निष्पादन हो : एजी

रांची : झारखंड के महाधिवक्ता अजीत कुमार ने झारखंड हाइकोर्ट के सभी अपर महाधिवक्ता एवं विधि पदाधिकारियों को पत्र लिख कर सेवानिवृत्ति से संबंधित मामलों के त्वरित एवं ससमय निष्पादन का निर्देश दिया है. उन्होंने लिखा है कि सेवानिवृत्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति भुगतान के मामले भारी संख्या में हाइकोर्ट में दायर किये जाते […]
रांची : झारखंड के महाधिवक्ता अजीत कुमार ने झारखंड हाइकोर्ट के सभी अपर महाधिवक्ता एवं विधि पदाधिकारियों को पत्र लिख कर सेवानिवृत्ति से संबंधित मामलों के त्वरित एवं ससमय निष्पादन का निर्देश दिया है. उन्होंने लिखा है कि सेवानिवृत्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति भुगतान के मामले भारी संख्या में हाइकोर्ट में दायर किये जाते हैं.
ज्यादातर मामलों में ऐसा पाया जाता है कि संबंधित सेवानिवृत्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बावजूद कई वर्षों तक सेवानिवृत्ति भुगतान के संबंध में फाइलें लंबित रहने के कारण एवं न्यायालय में स्पष्ट एवं मजबूती से पक्ष प्रस्तुत नहीं किये जाने की वजह से मामलों के निष्पादन में विलंब होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




