रांची : पिछले साल मिले थे पैसे, पर टैंकर नहीं खरीद सका निगम
Updated at : 09 Jun 2019 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : जल संकट को लेकर इन दिनों राजधानी के लोग परेशान हैं. नगर निगम के 45 टैंकर प्रतिदिन 250 से अधिक जगहों पर पानी का वितरण कर रहे हैं. फिर भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है. लोगों को पीने का पानी पर्याप्त मिले, इसके लिए नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने […]
विज्ञापन
रांची : जल संकट को लेकर इन दिनों राजधानी के लोग परेशान हैं. नगर निगम के 45 टैंकर प्रतिदिन 250 से अधिक जगहों पर पानी का वितरण कर रहे हैं.
फिर भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है. लोगों को पीने का पानी पर्याप्त मिले, इसके लिए नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने भी नगर निगम को निर्देश दिया है कि वे सामाजिक संगठनों के टैंकरों की मदद जलसंकट से निबटने के लिए लें. मंत्री के इस आदेश के बाद निगम ने कई संगठनों के टैंकर लिये हैं.
वहीं निगम के इस रुख पर राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने भी हैरानी जतायी है. सांसद ने शनिवार को ट्वीट किया है कि उन्होंने पिछले साल गर्मी के दौरान टैंकर खरीदने के लिए निगम को 13 लाख रुपये दिये थे, लेकिन नगर निगम ने अब तक टैंकर की खरीदारी नहीं की है. निगम की इस कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न उठना लाजिमी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




