रांची : बीएसएनएल के ठेका मजदूर हड़ताल पर
Updated at : 06 Jun 2019 9:08 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : बीएसएनएल, झारखंड के ठेका मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. दैनिक भाेगी मजदूर संघ, झारखंड सर्किल के अध्यक्ष भवन सिंह ने कहा कि रांची में लगभग छह माह, हजारीबाग, डालटेनगंज और बोकारो में भी लगभग नौ माह से भुगतान बकाया है. बीएसएनएल के सीजीएम और रांची के महाप्रबंधक से अपील की गयी थी कि […]
विज्ञापन
रांची : बीएसएनएल, झारखंड के ठेका मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. दैनिक भाेगी मजदूर संघ, झारखंड सर्किल के अध्यक्ष भवन सिंह ने कहा कि रांची में लगभग छह माह, हजारीबाग, डालटेनगंज और बोकारो में भी लगभग नौ माह से भुगतान बकाया है. बीएसएनएल के सीजीएम और रांची के महाप्रबंधक से अपील की गयी थी कि ईद के पहले ठेका मजदूरों को कम-से-कम दो माह का वेतन भुगतान कर दिया जाये, लेकिन कार्रवाई नहीं की गयी. विवश होकर मजदूरों ने काम करना बंद कर दिया है. जब तक मजदूरों को भुगतान नहीं किया जाता है, तब तक मजदूर काम बंद रखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




