21 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रांची आयेंगे मोदी, मोरहाबादी या प्रभात तारा मैदान में होगा मुख्य समारोह
Updated at : 03 Jun 2019 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : इस साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य समारोह रांची में हाेगा. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे. नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद सरकार का पहला बड़ा समारोह होगा. रांची को इसके आयोजन करने का मौका मिला है. स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी […]
विज्ञापन
रांची : इस साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य समारोह रांची में हाेगा. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे. नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद सरकार का पहला बड़ा समारोह होगा. रांची को इसके आयोजन करने का मौका मिला है.
स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि दो जून को पीएम का कार्यक्रम कन्फर्म होने की सूचना मिल गयी है. अब राज्य सरकार इसकी तैयारी करेगी. मुख्य समारोह मोरहाबादी या प्रभात तारा मैदान में आयोजित किया जायेगा. राज्य सरकार और पीएमओ ही जगह फाइनल करेगा. वैसे विभाग समारोह की तैयारियों में जुट गया है.
पांच शहरों में रांची का चयन
आयुष मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए पांच शहर दिल्ली, शिमला, मैसूर,अहमदाबाद और रांची का नाम प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा था. पीएमओ ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन के लिए रांची का नाम तय किया और इसकी सूचना राज्य सरकार को भेज दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




