15 जून से बंद हो जायेंगे सारे बालू घाट, हो सकती है बालू की कमी

रांची : 15 जून से राज्य के सारे बालू घाटों से बालू का उत्खनन बंद हो जायेगा. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशानुसार मॉनसून शुरू होते ही बालू घाटों से बालू के उत्खनन पर रोक है. यह रोक 15 जून से 15 सितंबर तक रहता है. इधर, 15 जून के बाद बालू संकट के मद्देनजर खान […]
रांची : 15 जून से राज्य के सारे बालू घाटों से बालू का उत्खनन बंद हो जायेगा. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशानुसार मॉनसून शुरू होते ही बालू घाटों से बालू के उत्खनन पर रोक है. यह रोक 15 जून से 15 सितंबर तक रहता है. इधर, 15 जून के बाद बालू संकट के मद्देनजर खान विभाग क्राइसिस मैनेजमेंट में जुट गया है.
एक अधिकारी ने बताया कि अभी गरमी के मौसम में तेजी से निर्माण कार्य हो रहे हैं. खासकर सरकारी भवन, पुल-पुलिया, फ्लाइओवर आदि का. यदि बालू संकट होगा, तो सारी योजनाएं तीन माह तक ठप हो जायेंगी. इसके लिए विभाग द्वारा खास निर्देश झारखंड राज्य खनिज विकास निगम (जेएसएमडीसी) को दिया गया है. गौरतलब है कि राज्य सरकार छोटे बालू घाटों के संचालन की जवाबदेही जेएसएमडीसी को दे चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










