ePaper

चाईबासा/रांची :भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Updated at : 06 May 2019 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा/रांची :भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

चाईबासा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प सभा, पिछले पांच सालों में दूसरी बार हो रहा आगमन चाईबासा/रांची : चाईबासा की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह मई (सोमवार) को कोल्हान के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और भाजपा प्रत्याशियों की जीत का मार्ग प्रशस्त करेंगे. बीते पांच वर्षों में नरेंद्र मोदी का […]

विज्ञापन
चाईबासा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प सभा, पिछले पांच सालों में दूसरी बार हो रहा आगमन
चाईबासा/रांची : चाईबासा की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह मई (सोमवार) को कोल्हान के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और भाजपा प्रत्याशियों की जीत का मार्ग प्रशस्त करेंगे. बीते पांच वर्षों में नरेंद्र मोदी का चाईबासा में दूसरी बार आगमन हो रहा है. इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. प्रधानमंत्री के सभा स्थल टाटा कॉलेज मैदान को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. प्रधानमंत्री टाटा कॉलेज मैदान में शाम लगभग चार बजे विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे.
उनके साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा समेत एनडीए के कई दिग्गज नेता शिरकत करेंगे. वे हेलीकॉप्टर से सीधे सभा स्थल पर बने हेलीपैड में लैंड करेंगे. एसपीजी की सुरक्षा में सभी होगी. जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं. पूरे मैदान की घेराबंदी कर दी गयी है.
दो स्तर से रहेगा सुरक्षा घेरा :प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर टाटा कॉलेज मैदान में सुरक्षा घेरा बनाया गया है. इसमें प्रथम घेरा डी एरिया है, जिसके अंदर में मंच आयेगा. वहां एसपीजी की तैनाती होगी. बाहरी घेरा पर जिला पुलिस व प्रशासन के अधिकारी की तैनाती रहेगी.
पीएम की सुरक्षा को लेकर पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी : प्रधानमंत्री की विजय संकल्प सभा को लेकर उनका कारकेड एक दिन पहले पहुंच गया है. रविवार को पूर्वाभ्यास किया गया. एसपीजी की टीम के साथ स्थानीय पुलिस पदाधिकारी भी टाटा कॉलेज मैदान में हुए पूर्वाभ्यास में शामिल रहे.सुरक्षा को लेकर पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गयी है. पूरी गतिविधि पर एसपीजी के आइजी आरआर भगत नजर बनाये हुए हैं. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोल्हान डीआइजी कुलदीप द्विवेदी के नेतृत्व में ब्लू प्रिंट तैयार हो चुका है.
आधा दर्जन प्रवेश द्वार : अधिक भीड़ होने की संभावना को देखते हुए मैदान में कई जगह बैरिकेडिंग कर लोगों के बैठने व सुनने की व्यवस्था की गयी है. सभा स्थल में प्रवेश करने वाले आम लोगों के लिए आधा दर्ज प्रवेश द्वार बनाया गया है. सभी गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाये जा रहे हैं. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर के विभिन्न होटलों, धर्मशाला, लॉज व वाहनों की चेकिंग हो रही है.
हेलीकॉप्टर लैंडिंग का हुआ मॉक ड्रिल : पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर रविवार को सेना के हेलीकॉप्टरों ने रविवार को मॉक ड्रिल किया. यह मॉक ड्रिल सुबह से जारी रहा.
वीआइपी से मिलनेवालों की जांच करेंगे पुलिस अधिकारी
45 मिनट तक रहेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाईबासा में करीब 45 मिनट रहेंगे. कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शुरू हो जायेगा. पीएम का आगमन करीब चार बजे होगा. यहां मंच के पीछे मिनी पीएमओ बना है. इसमें पीएमओ के सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे. इसके बगल में सेफ हाउस बना है. यह एरिया पूरी तरह प्रतिबंधित है.
सभा स्थल पर वीआइपी से मिलनेवाले लोगों का सादे लिबास में तैनात पुलिस पदाधिकारी स्क्रीनिंग करेंगे. पीएम के आप्त सचिव से अनुमति प्राप्त करने के बाद ही उन्हें मिलने दिया जायेगा. इधर, अग्नि सुरक्षा को लेकर रविवार की सुबह से फायर टेंडर का एक वाहन टाटा कॉलेज मैदान में तैनात कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola