फनी के असर से बदला राजधानी का मौसम, दिनभर बूंदाबांदी, शाम में झमाझम, 11 डिग्री नीचे गिरा तापमान

रांची : दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान फनी का असर झारखंड के अन्य जिलों के अलावा राजधानी रांची में दिखा. शुक्रवार सुबह से ही शहर पर घने बादल छाये हुए थे और रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही थी. शाम ढलते ही शहर के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश शुरू हो गयी. साथ […]
रांची : दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान फनी का असर झारखंड के अन्य जिलों के अलावा राजधानी रांची में दिखा. शुक्रवार सुबह से ही शहर पर घने बादल छाये हुए थे और रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही थी. शाम ढलते ही शहर के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश शुरू हो गयी. साथ ही तेज हवाएं भी चलीं. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में 17 मिमी और जमशेदपुर में 50 मिमी बारिश दर्ज की गयी है.
इधर, बारिश की वजह से राजधानी का मौसम सुहाना हो गया. पिछले कुछ दिनों से स्थानीय कारणों से हो रही बारिश के बावजूद गर्मी की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को फनी के कारण छाये बादलों और हुई बारिश की वजह से राजधानी का अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया.
न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकाॅर्ड किया. दो दिन पहले राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया था. मौसम में आये बदलाव से तापमान गिर गया है. चार मई को भी स्थिति इसी तरह रहने की उम्मीद है. छह मई के बाद स्थिति बदल सकती है. अधिकतम तापमान फिर चढ़ सकता है.
टल गया अमित शाह और योगी का कार्यक्रम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










