ePaper

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का झारखंड दौरा रद्द

Updated at : 03 May 2019 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का झारखंड दौरा रद्द

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भी झारखंड दौरा रद्द हो गया है. फोनी चक्रवात की वजह से मौसम में हुए परिवर्तन के कारण झारखंड के उनके तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिये गये. फलस्वरूप राजधानी रांची के धुर्वा में होने वाली अमित शाह की […]

विज्ञापन

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भी झारखंड दौरा रद्द हो गया है. फोनी चक्रवात की वजह से मौसम में हुए परिवर्तन के कारण झारखंड के उनके तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिये गये.

फलस्वरूप राजधानी रांची के धुर्वा में होने वाली अमित शाह की जनसभा भी रद्द कर दी गयी. श्री शाह को शाम चार बजे धुर्वा में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में जनसभा करनी थी. लेकिन, ओड़िशा में आये भीषण चक्रवात फोनी के झारखंड पर पड़ने वाले असर की वजह से उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया. भाजपा कार्यालय ने यह जानकारी दी.

श्री शाह ने खुद भी ट्वीट कर यह जानकारी दी कि खराब मौसम की वजह से वह झारखंड नहीं आ पा रहे हैं. उन्होंने लिखा, ‘आज झारखंड में खराब मौसम और हवाई यात्रा में कठिनाई के कारण मेरी झारखंड की तीनों जनसभाएं रद्द करनी पड़ी हैं. मैं इस खराब मौसम में सभी की कुशलता की कामना करता हूं.’

अमित शाह को शुक्रवार को कोडरमा, खूंटी और रांची में जनसभाओं को संबोधित करना था. इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 5 मई को चाईबासा में होने वाली जनसभा को भी रद्द कर दिया गया था. चाईबासा में प्रधानमंत्री की जनसभा अब 6 मई को होगी. पार्टी ने बताया है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास और झारखंड प्रभारी मंगल पांडेय खूंटी में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में प्रचार करने जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola