15 को दुमका आयेंगे पीएम मोदी, सात को राहुल करेंगे चाईबासा में सभा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 May 2019 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 मई को दुमका में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे़ वर्तमान लोकसभा चुनाव में श्री मोदी का यह चौथा दौरा होगा़ उन्होंने झारखंड में रांची के रोड शो से अपना चुनावी अभियान शुरू किया था़ उन्होंने प्रमंडलवार चुनावी सभा को संबोधित किया़ श्री मोदी के दुमका की सभा में संतालपरगना […]
विज्ञापन
रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 मई को दुमका में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे़ वर्तमान लोकसभा चुनाव में श्री मोदी का यह चौथा दौरा होगा़ उन्होंने झारखंड में रांची के रोड शो से अपना चुनावी अभियान शुरू किया था़ उन्होंने प्रमंडलवार चुनावी सभा को संबोधित किया़ श्री मोदी के दुमका की सभा में संतालपरगना के सभी सीटों से कार्यकर्ता-समर्थक पहुंचेंगे़
पार्टी कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुटी है़ श्री मोदी छह मई को चाईबासा आयेंगे़ पहले प्रधानमंत्री पांच मई को आनेवाले थे़ इनके कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है़ इधर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सात मई को चुनावी सभा करने पहुंच रहे है़ं
उसी दिन वह धनबाद में प्रत्याशी कीर्ति आजाद के पक्ष में रोड शो भी करेंगे़ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भी कार्यक्रत तय हुआ है़ श्री शाह आठ मई और 11 मई को झारखंड पहुंचेंगे़ श्री शाह आठ को धनबाद और 11 मई को साहेबगंज में चुनावी सभा करेंगे़ श्री शाह का राजधानी रांची में भी प्रवास हो सकता है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




