झारखंड, बिहार में महंगी हो गयी रसोई गैस, अब इतनी हो गयी कीमत

रांची : झारखंड और बिहार में गैस सिलिंडर की कीमतें बढ़ गयी हैं. नयी कीमत 1 मई से प्रभावी हो गयी. रांची सहित झारखंड में 14.2 किलो वाले गैर सब्सिडी गैस के दाम में 6 रुपये प्रति सिलिंडर की वृद्धि हुई है. अब ग्राहकों को 761.50 रुपये की जगह 767.50 रुपये देने होंगे. ग्राहकों के […]
रांची : झारखंड और बिहार में गैस सिलिंडर की कीमतें बढ़ गयी हैं. नयी कीमत 1 मई से प्रभावी हो गयी. रांची सहित झारखंड में 14.2 किलो वाले गैर सब्सिडी गैस के दाम में 6 रुपये प्रति सिलिंडर की वृद्धि हुई है. अब ग्राहकों को 761.50 रुपये की जगह 767.50 रुपये देने होंगे.
ग्राहकों के बैंक खाते में अब 261.59 रुपये की सब्सिडी भेजी जायेगी. पहले 255.88 रुपये मिलते थे. इसी प्रकार 19 किलो वाले व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम में 21 रुपये प्रति सिलिंडर की बढ़ोत्तरी हुई है. ग्राहकों को इसके लिए 1403.50 रुपये की जगह 1424.50 रुपये देने होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




