रांची : लालू से मिले विजय सिंह, रणविजय व सुरेंद्र
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : चारा घोटाला के सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद से रिम्स में बुधवार की शाम चार बजे बिहार के एमएलसी रणविजय सिंह, झारखंड प्रदेश राजद के उपाध्यक्ष विजय सिंह तथा राजद नेता सुरेंद्र यादव मिले़ उनलोगों ने लालू प्रसाद से उनकी तबियत के बारे में पूछा. लालू प्रसाद ने विजय सिंह को […]
विज्ञापन
रांची : चारा घोटाला के सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद से रिम्स में बुधवार की शाम चार बजे बिहार के एमएलसी रणविजय सिंह, झारखंड प्रदेश राजद के उपाध्यक्ष विजय सिंह तथा राजद नेता सुरेंद्र यादव मिले़ उनलोगों ने लालू प्रसाद से उनकी तबियत के बारे में पूछा. लालू प्रसाद ने विजय सिंह को चतरा पर विशेष ध्यान देने काे कहा. रणविजय सिंह से चुनाव में बिहार की स्थिति के संबंध में जानकारी ली.
कुछ खास सीट के बारे में भी उनसे पूछा. इधर, जेल अधीक्षक अशोक चौधरी ने बताया कि बुधवार को मिलने के लिए तीनों का आवेदन आया, तो उन्हें मिलने की इजाजत दे दी गयी. अब अगले बुधवार से पहले कोई भी व्यक्ति लालू प्रसाद से नहीं मिल पायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










