झारखंड आ रहा है तीन जवानों की जान बचाने वाले लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला का पार्थिव देह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2019 12:37 PM
रांची : राजस्थान के जैसलमेर में वाटर ट्रेनिंग के दौरान अपने तीन साथियों की जान बचाने के बाद डूबे झारखंड के लाल लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला का पार्थिव देह रविवार को रांची आ रहा है. सुबह नौ बजे जैसलमेर से उनका पार्थिव देह दिल्ली के लिए रवाना हुआ. दिल्ली से लेफ्टिनेंट की बॉडी रांची आयेगी. यहां […]
रांची : राजस्थान के जैसलमेर में वाटर ट्रेनिंग के दौरान अपने तीन साथियों की जान बचाने के बाद डूबे झारखंड के लाल लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला का पार्थिव देह रविवार को रांची आ रहा है. सुबह नौ बजे जैसलमेर से उनका पार्थिव देह दिल्ली के लिए रवाना हुआ. दिल्ली से लेफ्टिनेंट की बॉडी रांची आयेगी. यहां सेना मुख्यालय में उन्हें सलामी और श्रद्धांजलि दी जायेगी.
इसे भी पढ़ें : राजस्थान में तीन जवानों की जान बचाने के बाद डूब गये झारखंड के लाल लेफ्टिनेंट अनुराग
ज्ञात हो कि झारखंड के पलामू जिला के रहने वाले लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला शुक्रवार को एक ट्रेनिंग के दौरान जैसलमेर में डूब गये थे. गंगानगर जिला के करनपुर क्षेत्र में एक आर्मी ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने तीन जवानों को डूबते देखा. जान की बाजी लगाकर उन्होंने डूब रहे जवानों को बचा लिया, लेकिन इसके बाद वह खुद डूब गये.
डूब रहे जवानों में एक पंजाब के बागर का रहने वाला था. इस जवान का नाम श्रवणजीत सिंह है, जिसकी स्थिति गंभीर है. स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.
इसे भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2019 : रांची में रद्द हुए 12 परचे, कल प्रत्याशियों को मिलेगा सिंबल
लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला (24) के शव को शुक्रवार से मोर्चरी में रखा गया था. उनका पार्थिव देह को शनिवार को झारखंड भेजने की बात कही गयी थी, लेकिन रविवार सुबह कहा गया कि राजस्थान से उनका शव दिल्ली रवाना हो चुका है. वहां से उनकी बॉडी रांची भेजी जायेगी. अनुराग शुक्ला पलामू जिला के पलामू सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा के रहने वाले जीतू शुक्ला के इकलौते पुत्र थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










