श्री महावीर मंडल रांची के पदाधिकारी CM रघुवर से मिले, जुलूस में शामिल होने की अपील की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Apr 2019 7:02 PM
रांची : रामनवमी शोभायात्रा 2019 के सफल आयोजन एवं तैयारियों को लेकर श्री महावीर मंडल रांची के पदाधिकारियों ने राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की. श्री दास ने राजधानी में श्री महावीर मंडल रांची के स्थापित परंपरा की सराहना की और कहा कि आधुनिकीकरण की इस दौड़ में श्री महावीर मंडल रांची परंपराओं […]
रांची : रामनवमी शोभायात्रा 2019 के सफल आयोजन एवं तैयारियों को लेकर श्री महावीर मंडल रांची के पदाधिकारियों ने राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की. श्री दास ने राजधानी में श्री महावीर मंडल रांची के स्थापित परंपरा की सराहना की और कहा कि आधुनिकीकरण की इस दौड़ में श्री महावीर मंडल रांची परंपराओं को युवाओं के बीच ले जाने का कार्य कर रहा है.
श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव एवं मंत्री ललित नारायण ओझा ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री को रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया.
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में महावीर मंडल के संजय जायसवाल, उपाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल, उपेंद्र रजक, मीडिया प्रभारी सागर कुमार, कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, दीपक यादव, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










