ePaper

रांची : सुबोधकांत ने शुरू किया प्रचार, शहर में की पदयात्रा

Updated at : 08 Apr 2019 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सुबोधकांत ने शुरू किया प्रचार, शहर में की पदयात्रा

रांची : महागठबंधन के समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का वादा कर सत्ता में आयी भाजपा ने देश की जनता के साथ अन्याय किया. सबको 15 लाख रुपये देने का वादा किया, पर चवन्नी नहीं दी. नौकरियां देने का वादा किया पर उल्टे लोगों की लगी-लगायी नौकरी छीन […]

विज्ञापन

रांची : महागठबंधन के समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का वादा कर सत्ता में आयी भाजपा ने देश की जनता के साथ अन्याय किया. सबको 15 लाख रुपये देने का वादा किया, पर चवन्नी नहीं दी. नौकरियां देने का वादा किया पर उल्टे लोगों की लगी-लगायी नौकरी छीन ली. शिक्षा और स्वास्थ्य का बजट घटा दिया.

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई कम करने का वादा किया था पर उल्टे सत्ता में आने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छूने लगे. 400 रुपये में मिलनेवाली रसोई गैस आज लगभग दोगुने दामों पर मिल रही है. श्री सहाय ने यह बातें रविवार को हरमू में पदयात्रा के बाद करम चौक में सभा को संबोधित करते हुए कही.

उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की जनता के साथ अन्याय किया पर कांग्रेस उनके साथ न्याय करेगी. देश के तीन राज्यों में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने ऐसा करना शुरू कर दिया है और राहुल गांधी की न्याय योजना भी इस दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है.

आनंदपुरी चौक से शुरू हुई पदयात्रा करम चौक पर समाप्त हुई. उनके साथ आलोक तिवारी, विनय सिन्हा दीपू, अजय नाथ शाहदेव, रवींद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह, अजय जैन, आलोक दुबे, विनीता पाठक, विनोद सिंह, झाविमो से कन्हैया महतो, मुन्ना सिंह, परम सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola