रांची : न मिले पानी, तो हेल्पलाइन पर फोन कर बतायें परेशानी

Updated at : 04 Apr 2019 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : न मिले पानी, तो हेल्पलाइन पर फोन कर बतायें परेशानी

रांची : गर्मी का मौसम शुरू होते ही राजधानी के कई हिस्सों में पेयजल संकट गहरा गया है. बोरिंग के फेल होने के कारण लोग पूरी तरह से सप्लाइ पानी पर आश्रित हो गये हैं. आमलोगों को इस गर्मी में पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने हेल्पलाइन […]

विज्ञापन
रांची : गर्मी का मौसम शुरू होते ही राजधानी के कई हिस्सों में पेयजल संकट गहरा गया है. बोरिंग के फेल होने के कारण लोग पूरी तरह से सप्लाइ पानी पर आश्रित हो गये हैं. आमलोगों को इस गर्मी में पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. इसके तहत शहरवासी सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक 06512480994 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. इसके बाद लोग नियंत्रण कक्ष के प्रभारी कनीय अभियंता कामेश्वर पांडेय के मोबाइल नंबर 8271213903 पर सूचना दे सकते हैं. शहरवासी इन नंबरों पर सप्लाइ पानी नहीं आने व पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना दे सकते हैं.
संबंधित क्षेत्र के लोग इन अधिकारियों को दें सूचना
हटिया डैम से जलापूर्ति किये जाने वाले वार्ड संख्या 37-55 के लोग कार्यपालक अभियंता रेयाज आलम के मोबाइल नंबर 9431566935 पर संपर्क कर सकते हैं.
बूटी मोड़ से उत्तर इरबा तक के लोग कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार सिंह के मोबाइल नंबर 7903832615 पर संपर्क कर सकते हैं.
रुक्का डैम से जलापूर्ति किये जाने वाले वार्ड संख्या चार से 29 के लोग तथा खेलगांव, नामकुम, टाटीसिलवे आदि के लोग कार्यपालक अभियंता केके वर्मा के मोबाइल नंबर 9431358883 पर संपर्क कर सकते हैं.
रुक्का व कांके डैम के सप्लाइ पानी पर आश्रित रहनेवाले वार्ड-1 से 4 और वार्ड-22 से 36 तक के लोग कार्यपालक अभियंता तपेश्वर चौधरी के मोबाइल नंबर 9431109939 पर संपर्क कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola