ePaper

दुमका से शिबू, गिरिडीह से जगरनाथ, राजमहल से विजय और जमशेदपुर से चंपई झामुमो प्रत्याशी, जानें शिबू की बेटी कहां से लड़ेंगी चुनाव

Updated at : 04 Apr 2019 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
दुमका से शिबू, गिरिडीह से जगरनाथ, राजमहल से विजय और जमशेदपुर से चंपई झामुमो प्रत्याशी, जानें शिबू की बेटी कहां से लड़ेंगी चुनाव

लोकसभा चुनाव : महागठबंधन के अब तक 10 प्रत्याशी घोषित,झामुमो ने चार सीटों पर उतारे प्रत्याशी, रांची : झामुमो ने यूपीए महागठबंधन में मिली चार सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है़ पार्टी ने दुमका से शिबू सोरेन, जमशेदपुर से सरायकेला विधायक चंपई सोरेन, गिरिडीह से डुमरी विधायक जगरनाथ महतो और राजमहल से विजय […]

विज्ञापन
लोकसभा चुनाव : महागठबंधन के अब तक 10 प्रत्याशी घोषित,झामुमो ने चार सीटों पर उतारे प्रत्याशी,
रांची : झामुमो ने यूपीए महागठबंधन में मिली चार सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है़ पार्टी ने दुमका से शिबू सोरेन, जमशेदपुर से सरायकेला विधायक चंपई सोरेन, गिरिडीह से डुमरी विधायक जगरनाथ महतो और राजमहल से विजय हांसदा को उम्मीदवार बनाया है़ इसके साथ ही पार्टी ने बिहार की चार, पश्चिम बंगाल की नौ और ओड़िशा की एक लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है़
अोड़िशा की मयूरभंज लोकसभा सीट से झामुमो ने पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन की बेटी अंजलि सोरेन को उम्मीदवार बनाया गया है.
अंजलि सोरेन प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन की बड़ी बहन है़ं इसके साथ ही पार्टी ने ओड़िशा विधानसभा चुनाव के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में उतारे है़ं बुधवार को पार्टी कार्यालय में महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य और विनोद पांडेय ने प्रत्याशियों की सूची जारी की़बिहार में कटिहार से जावेद हसन, पूर्णिया से मंजू मुर्मू, किशनगंज से सुकल मुर्मू और बांका से राजकिशोर प्रसाद उर्फ पप्पु यादव को प्रत्याशी बनाया गया है.
पश्चिम बंगाल में रायगंज से संताप हांसदा, मालदा उत्तर से जोसेफ किस्कू, मालदा दक्षिण से सुरेश चंद्र सरकार, बालुरघाट से नरेन टुडू, आसनसोल से नाजनी बेगम, बांकुड़ा से विप्लव मरांडी, पुरुलिया से दिपेंदु महतो, झारग्राम से कमल बास्के और वीरभूम से शिवरतम शर्मा प्रत्याशी बनाये गये है़ं
सुरक्षित सीट (एससी) बोलपुर से प्रत्याशी के नाम की घोषणा जल्द करने की बात कही गयी है.अोड़िशा की पांच विधानसभा सीटों में से सरसकेना से महेशचंद्र हेंब्रम, बंगरीपोसी से सुंदर मोहन सिंह, मोराडा से कलिंग केसरी जेना, विरमित्रापुर से सेवियन आइंद व रायरंगपुर से सुनाराम टुडू को प्रत्याशी बनाया गया है.
शिबू की बेटी अंजलि सोरेन ओड़िशा के मयूरभंज लोकसभा सीट से प्रत्याशी
बिहार-बंगाल में भी दिया उम्मीदवार, ओड़िशा विधानसभा में पांच प्रत्याशी मैदान में
यूपीए महागठबंधन में अब 10 उम्मीदवार घोषित, चतरा में पेंच
रांची सुबोधकांत सहाय
लोहरदगा सुखदेव भगत
सिंहभूम गीता कोड़ा
दुमका शिबू सोरेन
राजमहल विजय हांसदा
गिरिडीह जगरनाथ महतो
जमशेदपुर चंपई सोरेन
कोडरमा बाबूलाल मरांडी
गोड्डा प्रदीप यादव
पलामू घूरन राम
चतरा सुभाष यादव
(कांग्रेस-राजद के बीच पेंच फंसा है़ )
एनडीए ने अब तक 11 सीटों पर दिये हैं उम्मीदवार
खूंटी अर्जुन मुंडा
लोहरदगा सुदर्शन भगत
पलामू वीडी राम
हजारीबाग जयंत सिन्हा
गिरिडीह चंद्रप्रकाश चौधरी (आजसू)
धनबाद पीएन सिंह
सिंहभूम लक्ष्मण गिलुवा
जमशेदपुर विद्युतवरण महतो
दुमका सुनील सोरेन
राजमहल हेमलाल मुर्मू
गोड्डा निशिकांत दुबे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola