ePaper

लोकसभा चुनाव 2019 : इस बार सुदर्शन व गिलुवा भी हो जायेंगे करोड़पति क्लब में शामिल, जानें संभावित नये करोड़पतियों के बारे में

Updated at : 03 Apr 2019 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 : इस बार सुदर्शन व गिलुवा भी हो जायेंगे करोड़पति क्लब में शामिल, जानें संभावित नये करोड़पतियों के बारे में

शकील अख्तर प्रदेश में करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या में 29.16 प्रतिशत की वृद्धि की संभावना 2014 में केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा समेत 16 प्रत्याशी एेसे थे, जो करोड़पति क्लब में शामिल होने से थोड़ा पीछे थे. चुनाव लड़नेवाले कुल 236 प्रत्याशियों में नौ प्रत्याशी ऐसे थे, जिनकी संपत्ति […]

विज्ञापन
शकील अख्तर
प्रदेश में करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या में 29.16 प्रतिशत की वृद्धि की संभावना
2014 में केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा समेत 16 प्रत्याशी एेसे थे, जो करोड़पति क्लब में शामिल होने से थोड़ा पीछे थे.
चुनाव लड़नेवाले कुल 236 प्रत्याशियों में नौ प्रत्याशी ऐसे थे, जिनकी संपत्ति 30 हजार रुपये से भी कम थी
रांची : लोकसभा चुनाव 2014 में 48 करोड़पति प्रत्याशी चुनाव मैदान थे. इस सूची में शामिल और 14 प्रत्याशियों का नाम करोड़पतियों में शुमार हो जायेगा. लोकसभा चुनाव 2014 के मुकाबले 2019 में करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या 48 से बढ़ कर 62 हो जायेगी. यानी करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या में 29.16 प्रतिशत की वृद्धि हो जायेगी.
साथ ही केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा भी करोड़पति प्रत्याशियों की सूची में शामिल हो जायेंगे. वैसे तो 2014 में 179 प्रत्याशी लखपति और नौ प्रत्याशी हजारपति थे. लेकिन हजारपति प्रत्याशी अखबार की सुर्खियों में नहीं रहे. क्योंकि चुनाव में पैसों की खास अहमियत मानी जाती है.
लोकसभा चुनाव 2014 में झारखंड के 14 संसदीय सीट से चुनाव मैदान में राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों की कुल संख्या 236 थी.
इसमें से 48 प्रत्याशी करोड़पति थे. इसके अलावा 16 प्रत्याशी एेसे थे, जो करोड़पति बनने की में थोड़ा पीछे थे. इन उम्मीदवारों की कुल संपत्ति 99.99 लाख रुपये से लेकर 80 लाख रुपये तक थी. नेताओं की संपत्ति की प्रचलित वृद्धि दर के हिसाब से इस बात की अनुमान लगाया जा रहा है कि 2014 में 80 लाख रुपये की संपत्ति के मालिक बन चुके नेता 2014 में करोड़पति हो जायेंगे.
एेसे संभावित करोड़पति नेताओं की सूची में केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा का नाम भी शामिल है. केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने 2014 में लोहरदगा संसदीय सीट से चुनाव जीता था. चुनाव के समय उनके द्वारा दाखिल किये गये संपत्ति के ब्योरे के अनुसार उस वक्त उनकी कुल संपत्ति 90.31 लाख रुपये थी. इतने दिनों तक मंत्री के रूप में काम करने के दौरान वेतन-भत्ता आदि में से हुई बचत के आधार पर 2019 में उनके करोड़पति होने की उम्मीद जतायी जा रही है.
वह 2019 में भी लोहरदगा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा 2014 लोकसभा के समय लखपति ही थे. 2014 में सिंहभूम से चुनाव मैदान में उतरते वक्त उन्होंने अपनी संपत्ति का जो ब्योरा दिया था उसके हिसाब से उस वक्त उनके पास 80.94 लाख रुपये की संपत्ति थी. 2019 में भाजपा ने उन्हें फिर से टिकट दिया है. इस बार उनके भी करोड़पति होने की उम्मीद है.
अब बात हजारपति प्रत्याशियों की. 2014 के संसदीय चुनाव में कुल नौ प्रत्याशी ऐसे थे, जिनकी संपत्ति हजार रुपये से 30 हजार रुपये तक थी. इन में से जयंत पांडेय की संपत्ति 92.50 हजार रुपये की थी. इन्होंने धनबाद लोकसभा से एआइएफबी के उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था.
2014 में इनके लखपति हो जाने की उम्मीद है. बाकी के आठ हजारपति प्रत्याशियों में सोहराब शाह (50 हजार), मान सिंह मार्डी (40 हजार), अंजनी पांडेय (25 हजार), परशुराम पासवान(77.40 हजार), मनोज कुमार रे (50.500 हजार), श्याम लाल राम ( 31.25 हजार),जोशिल मुर्मू (30.67 हजार) और रणवीर सिंह(47 हजार) का नाम शामिल था.
संभावित नये करोड़पति
नाम दल क्षेत्र संपत्ति(लाख में)
विशेश्वर महतो समता पार्टी रांची 99.99
राजेंद्र सिंह मुंडा सीपीआइएम रांची 82.43
उमेश चंद्र मेहता आजसू गिरिडीह 93.68
चित्रा सेन सिंकू कांग्रेस सिंहभूम 89.92
लक्ष्मण गिलुवा बीजेपी सिंहभूम 80.94
मिथिलेश कुमार महतो आप हजारीबाग 82.51
समरेश सिंह जेवीएम(पी) धनबाद 99.49
नीलम देवी जेवीएम चतरा 97.80
बलवंत कुमार झापा चतरा 95.14
राजकुमार पाहन राष्ट्रीय देशज पार्टी चतरा 88.51
सुदर्शन भगत बीजेपी लोहरदगा 90.31
मनोज कुमार आरजेडी पलामू 83.57
सुबोध प्रसाद आजसू गोड्डा 94.35
बर्नार्ड हेंब्रम राक्रांसपा राजमहल 80.01
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola