विशेष शाखा में इंस्पेक्टर के 42 पद रिक्त जिलों में स्वीकृत पदों से ज्यादा हैं तैनात
Updated at : 31 Mar 2019 1:22 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : प्रदेश के 24 जिलों में स्वीकृत पद से कहीं ज्यादा, तो कहीं काफी कम कनीय पुलिस अफसरों और कर्मियों की पोस्टिंग की गयी है. कई जिलों में स्वीकृत पदों की तुलना में ज्यादा अफसरों की पोस्टिंग होने से उनको कई महीनों तक वेतन नहीं मिला. बाद में वेतन दिया गया. रांची में 46 […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश के 24 जिलों में स्वीकृत पद से कहीं ज्यादा, तो कहीं काफी कम कनीय पुलिस अफसरों और कर्मियों की पोस्टिंग की गयी है. कई जिलों में स्वीकृत पदों की तुलना में ज्यादा अफसरों की पोस्टिंग होने से उनको कई महीनों तक वेतन नहीं मिला. बाद में वेतन दिया गया.
रांची में 46 की जगह 49 इंस्पेक्टर, बोकारो में 18 की जगह 20, चाईबासा में 12 की जगह 13, देवघर में 18 इंस्पेक्टर की जगह 19, धनबाद में 37 की जगह 38, दुमका में 10 की जगह 11, गढ़वा में 10 की जगह 11, गुमला में 06 की जगह 07, हजारीबाग में 11 की जगह 12, जामताड़ा में 12 की जगह 13, खूंटी में 04 की जगह 05, पाकुड़ में 06 की जगह 08, साहेबगंज में 07 की जगह 08, सरायकेला में 08 की जगह 09, रेल धनबाद में 11 की जगह 12, रेल जमशेदपुर में 08 की जगह 10 व सीआइडी में 53 की जगह 58 इंस्पेक्टरों की पोस्टिंग की गयी है.
वहीं नक्सल और वीआइपी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण विशेष शाखा में 195 पदों के विरुद्ध महज 153 इंस्पेक्टर हैं. यानी यहां पर 42 इंस्पेक्टरों की और आवश्यकता है. इसी तरह अति नक्सल प्रभावित जिला लातेहार में 08 की जगह 07, पलामू में 18 की जगह 17, एसीबी में 68 की जगह 63 इंस्पेक्टर तैनात हैं.
विशेष शाखा में स्वीकृत पद से ज्यादा दारोगा, जिलों में कम तैनाती
विशेष शाखा में दारोगा के स्वीकृत पद 595 हैं, जबकि वहां पर 606 तैनात हैं. वहीं बोकारो में 383 की जगह 251, चाईबासा में 284 की जगह 213, चतरा में 163 की जगह 132, देवघर में 176 की जगह 125, धनबाद में 504 की जगह 312, दुमका में 152 की जगह 103, गढ़वा में 195 की जगह 176 व गिरिडीह में 264 की जगह 189 दारोगा तैनात हैं.
इसी तरह गोड्डा में 155 की जगह 94, गुमला में 216 की जगह 165, हजारीबाग में 274 की जगह 186, जमशेदपुर में 486 की जगह 347, जामताड़ा में 91 की जगह 81, खूंटी में 99 की जगह 96 और कोडरमा में 109 की जगह 91 दारोगा तैनात हैं.
वहीं लातेहार में 134 की जगह 124,लोहरदगा में 117 की जगह 99, पाकुड़ में 92 की जगह 73, पलामू में 279 की जगह 218, रामगढ़ में 106 की जगह 78 व रांची में 633 की जगह 481 दारोगा हैं. इसी तरह साहेबगंज में 230 की जगह 86, सरायकेला में 204 की जगह 137 व सिमडेगा में 107 की जगह 33 दारोगा पदस्थापित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




