ePaper

झारखंड में एक बार फिर बुझा लालटेन, अन्नपूर्णा के बाद गिरिनाथ भी भाजपा में, गिरिनाथ ने कहा, मैं संघ का प्रशिक्षण लिया हू़ं...

Updated at : 29 Mar 2019 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में एक बार फिर बुझा लालटेन, अन्नपूर्णा के बाद गिरिनाथ  भी भाजपा में, गिरिनाथ ने कहा, मैं संघ का प्रशिक्षण लिया हू़ं...

रांची : लोकसभा चुनाव में झारखंड की राजनीति में उठापटक जारी है़ गुरुवार को राजद को दूसरा झटका लगा़ राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व बिहार-झारखंड में मंत्री रहे गिरिनाथ सिंह भाजपा में शामिल हो गये़ दिल्ली भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय रक्षा मंत्री सीतारमण के समक्ष पार्टी में शामिल हुए़ मिली जानकारी के अनुसार श्री […]

विज्ञापन

रांची : लोकसभा चुनाव में झारखंड की राजनीति में उठापटक जारी है़ गुरुवार को राजद को दूसरा झटका लगा़ राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व बिहार-झारखंड में मंत्री रहे गिरिनाथ सिंह भाजपा में शामिल हो गये़ दिल्ली भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय रक्षा मंत्री सीतारमण के समक्ष पार्टी में शामिल हुए़ मिली जानकारी के अनुसार श्री सिंह की नजर चतरा लोकसभा सीट पर है.

तीन दिन पहले राजद की प्रदेश अध्यक्ष रही अन्नपूर्णा देवी भाजपा में शामिल हो गयी थी़ं पहले से ही अन्नपूर्णा के कोडरमा से और गिरिनाथ सिंह के चतरा से प्रत्याशी बनने को लेकर अटकलें लग रही थी़ं गिरिनाथ सिंह के भाजपा में आने के बाद एकबार फिर चतरा के वर्तमान सांसद सुनील सिंह के दावेदारी को लेकर संशय की स्थिति बन गयी है़ हालांकि भाजपा ने गुरुवार की देर शाम तक कोडरमा, चतरा और रांची सीट को लेकर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की थी़

हेमंत से मिले भाजपा विधायक ताला मरांडी

बदलते राजनीतिक घटनाक्रम में बोरियो से भाजपा विधायक ताला मरांडी ने नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन से मुलाकात की़ श्री सोरेन के आवास पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई़ उल्लेखनीय है कि ताला मरांडी संगठन से नाराज चल रहे है़ं ताला मरांडी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने के बाद उनकी नाराजगी सरकार के साथ थी़

मैं संघ का प्रशिक्षण लिया हू़ं, देवनारायण व गुरुशरण जी हमारे गुरु हैं : गिरिनाथ

राजद के पूर्व अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह ने कहा है कि भाजपा में आना उनकी घर वापसी है़ श्री सिंह ने कहा कि मैं पुराना संघी हू़ं मेरे पिताजी जनसंघ काल से जुड़े थे़ वे हरिहर सिंह व कर्पूरी ठाकुर की सरकार में बिहार में मंत्री रहे़ उन्होंने कहा कि देवनारायण जी और गुरुशरण जी हमारे गुरु रहे है़ं देवनारायण जी अभी वृद्ध हो गये है़ं हमारे गुरु निवारणपुर (रांची) में रहते है़ं राजद के पूर्व नेता ने कहा कि मैं तीन चीजों से प्रभावित हो कर भाजपा में आया हू़ं देश को आज सुरक्षित रखने की जरूरत है़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों देश सुरक्षित है़ दूसरी बात है कि भाजपा विश्व की बड़ी पार्टी है़ अमित शाह के नेतृत्व में मुझे विश्वास है़ वहीं राज्य को पहले लोगों ने बाहरी-भीतरी के नाम पर लड़ाया़ उस खाई को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मिटाने का काम किया है़ स्थानीय नीति बना कर राज्य का भला किया़ इन्हीं तीन चीजों से प्रभावित हुआ हूं और भाजपा में आया हू़ं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola