रांची : दहेज प्रताड़ना के दोषी को पांच महीने की सजा, रिहा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Mar 2019 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : एजेसी एसके पांडे की अदालत ने दहेज प्रताड़ना मामले के दोषी गुड्डू कुमार को पांच महीने की सजा सुनायी है. अभियुक्त ट्रायल के दौरान ही पांच माह की सजा काट चुका था. इस कारण उसे रिहा कर दिया गया. गौरतलब है कि यह मामला धुर्वा थाना कांड संख्या 06/14 से संबंधित है. मामले […]
विज्ञापन
रांची : एजेसी एसके पांडे की अदालत ने दहेज प्रताड़ना मामले के दोषी गुड्डू कुमार को पांच महीने की सजा सुनायी है. अभियुक्त ट्रायल के दौरान ही पांच माह की सजा काट चुका था. इस कारण उसे रिहा कर दिया गया.
गौरतलब है कि यह मामला धुर्वा थाना कांड संख्या 06/14 से संबंधित है. मामले के सूचक धुर्वा निवासी विनोद कुमार वर्णवाल ने अपने दामाद गुड्डू कुमार सहित उसके परिजनों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया था. विनोद कुमार वर्णवाल की बेटी रिंकी कुमारी की शादी 29/6/2012 को निचला बाजार राजगीर निवासी गुड्डू से हुई थी.
शादी के समय विनोद ने यथासंभव दान दहेज दिया था. पर शादी के एक माह के बाद ही गुड्डू ने रिंकी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू किया था. रिंकी जब दो माह की गर्भवती हुई तो गुड्डू ने उसे रांची पहुंचा दिया. साथ ही कहा कि जब 50 हजार रुपये होंगे तभी वह ससुराल आये.
दिसंबर 2013 में रिंकी ने एक बच्ची को जन्म दिया. इस दौरान गुड्डू सहित ससुराल का कोई भी सदस्य देखभाल अौर इलाज के लिए उपस्थित नहीं रहा. कुछ दिनों के बाद रिंकी की मौत हो गयी. रिंकी के पिता ने इस आधार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




