रांची : .....जब भाजपा नेता के बेटे ने पुलिस की जिप्सी पर चढ़ कर किया हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Mar 2019 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : सोमवार को दिन के तीन बजे भाजपा रांची महानगर के महामंत्री राजू सिंह के बेटे हेमंत कुमार ने होटल गंगा आश्रम के पास सार्जेंट मेजर सन्नी कुमार की जिप्सी पर चढ़ कर हंगामा किया़ युवक ने 10 मिनट तक हंगामा किया़ बाद मेें सार्जेंट मेजर के बाॅडीगार्ड व अन्य पुलिसकर्मी उसे लेकर कोतवाली […]
विज्ञापन
रांची : सोमवार को दिन के तीन बजे भाजपा रांची महानगर के महामंत्री राजू सिंह के बेटे हेमंत कुमार ने होटल गंगा आश्रम के पास सार्जेंट मेजर सन्नी कुमार की जिप्सी पर चढ़ कर हंगामा किया़ युवक ने 10 मिनट तक हंगामा किया़ बाद मेें सार्जेंट मेजर के बाॅडीगार्ड व अन्य पुलिसकर्मी उसे लेकर कोतवाली थाना पहुंचे़ वहां भी उसने हंगामा किया़ वह डीजीपी को स्पॉट पर बुलाने की मांग कर रहा था़ उसके साथ एक महिला भी थी, जो कुछ देर तक वहां मौजूद रही लेकिन जैसे ही हेमंत हंंगामा करने लगा, वह खिसक गयी़
क्या है मामला : जानकारी के मुताबिक हेमंत कुमार की सीबीजेड बाइक से सार्जेंट मेजर की जिप्सी टकरा गयी थी. सार्जेंट मेजर गाड़ी बनाने का खर्च देने को तैयार थे, लेकिन हेमंत पब्लिक के सामने खर्च देने की मांग करने लगा़
देखते ही देखते वह उग्र हो गया अौर जिप्सी पर चढ़ कर हंगामा करने लगा. इतना ही नहीं जिप्सी के बोनट पर लात मार कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने लगा. इसी बीच बगल से गुजर रही दो कार पर भी पैर चला दिया़ बाद में उसे गाड़ी से उतार जिप्सी में बैठाया गया और कोतवाली थाना लाया गया़ यहां भी थाना के सिरिस्ता में महिला थाना प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारियों से उलझ गया़
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता थाना पहुंचे और बताया कि हेमंत की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है़ इसके बाद उन्होंने लिखित रूप से माफी मांगी और जिप्सी बनाने का खर्च दिया. उसके बाद सार्जेंट मेजर ने भी प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




