हटिया : जमीन विवाद में साले बहनोई का अपहरण, दो वाहनों से आये 8-10 हथियारबंद लोग

Updated at : 15 Mar 2019 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
हटिया : जमीन विवाद में साले बहनोई का अपहरण, दो वाहनों से आये 8-10 हथियारबंद लोग

हटिया/ नामकुम : खरसीदाग ओपी क्षेत्र के चंदाघासी गांव से जमीन मालिक राजकुमार साह (55 वर्ष) व उनके साले संजय साह(45 वर्ष) का अपहरण दो वाहनों से आये 8-10 अज्ञात लोगों ने हथियार के बल पर कर लिया. राजकुमार साह मूल रूप से गोड्डा के निवासी है़ं लेकिन वर्तमान में साले के साथ हटिया में […]

विज्ञापन
हटिया/ नामकुम : खरसीदाग ओपी क्षेत्र के चंदाघासी गांव से जमीन मालिक राजकुमार साह (55 वर्ष) व उनके साले संजय साह(45 वर्ष) का अपहरण दो वाहनों से आये 8-10 अज्ञात लोगों ने हथियार के बल पर कर लिया. राजकुमार साह मूल रूप से गोड्डा के निवासी है़ं लेकिन वर्तमान में साले के साथ हटिया में किराये के मकान में रहते है़ं घटना गुरुवार को दिन के एक बजे के बाद की बतायी जा रही है़
पुलिस के अनुसार मुरहू (खूंटी) गोनालिया गांव निवासी अगनु महतो द्वारा अपहरण करने की बात सामने आयी है़ घटना के बाद नामकुम, खरसीदाग व जगन्नाथपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है़
इस मामले को लेकर पुलिस खूंटी में छापेमारी भी कर रही है़ खरसीदाग ओपी प्रभारी विजय कुमार के अनुसार राजकुमार साह व संजय साह चंदाघासी गांव में अपनी जमीन पर काम करवा रहे थे़ उन लोगों ने खूंटी निवासी हरि साहू से जमीन खरीदी है़
जबकि उसी जमीन को हरि साहू के गोतिया ने मुरहू (खूंटी) गोनालिया गांव निवासी अगनु महतो को भी बेच दी थी. इसी बात को लेकर राजकुमार और अगनु के बीच विवाद हो चुका है. पांच दिन पहले दोनों मामले को लेकर खरसीदाग थाना गये थे़ उस समय मामला सुलझा लिया गया था. उसके बाद ही राजकुमार साह व संजय साह दोनाें चंदाघासी स्थित जमीन पर काम करवा रहे थे़
काम कराने के दौरान हुआ अपहरण
जानकारी के मुताबिक चंदाघासी में राजकुमार साह व संजय साह की पांच-पांच डिसमिल जमीन है़ वहां वे लोग काम करवा रहे थे़ दोपहर में सभी मजदूर खाना खाने चले गये थे. उसी समय अॉल्टो व बोलेरो पर हथियार से लैस 8-10 व्यक्ति आये और दोनों को अलग-अलग गाड़ी में बैठा कर ले गये़ बताया जाता है कि घटना के समय वहां एक लड़की खड़ी थी. उसके साथ भी अपहरण करनेवालों ने मारपीट की़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola