ePaper

अनगड़ा : भाजपाइयों ने निकाली विजय संकल्प रैली

Updated at : 03 Mar 2019 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
अनगड़ा : भाजपाइयों ने निकाली विजय संकल्प रैली

अनगड़ा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनगड़ा में विजय संकल्प बाइक रैली निकाली. रैली में खिजरी विधायक रामकुमार पाहन के नेतृत्व में सैकड़ों बाइक सवार शामिल थे. रैली गोंदलीपोखर से निकल कर हेसल, अनगड़ा, सिरका, गेतलसूद होते हुए सिकिदिरी व ओरमांझी तक पूरे विधानसभा क्षेत्र में गयी. इस दौरान लोगों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा […]

विज्ञापन
अनगड़ा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनगड़ा में विजय संकल्प बाइक रैली निकाली. रैली में खिजरी विधायक रामकुमार पाहन के नेतृत्व में सैकड़ों बाइक सवार शामिल थे.
रैली गोंदलीपोखर से निकल कर हेसल, अनगड़ा, सिरका, गेतलसूद होते हुए सिकिदिरी व ओरमांझी तक पूरे विधानसभा क्षेत्र में गयी. इस दौरान लोगों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की जानकारी दी गयी. रैली में जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, सुरेंद्र महतो सहित अन्य शामिल थे.
मांडर. भाजपा के विजय संकल्प को लेकर मांडर विधानसभा स्तरीय बाइक रैली निकाली गयी. मांडर विधानसभा के पांच प्रखंड के आठ मंडलों की यह रैली ब्रांबे से शुरू हुई व बीजूपाड़ा होते हुए सोसई आश्रम मैदान पहुंच कर सभा में बदल गयी. सभा में विधायक गंगोत्री कुजूर, प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री शशिभूषण भगत, युवा मोर्चा के पवन साहू सहित अन्य ने नरेंद्र मोदी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से संकल्प लेने का आह्वान किया. मौके पर मांडर, टांगरबसली, बीजूपाड़ा, चान्हो, नरकोपी, बेड़ो, इटकी व लापुंग के युवा मोर्चा, मंडल व 20 सूत्री अध्यक्ष सहित विधानसभा संयोजक सतीश शाह, प्रभारी रंजीत गिरी, पूर्णकालिक सतीश पांडे, दीनानाथ मिश्रा, सफीक अंसारी, सोनी तबस्सुम, भोगेन सोरेन, राकेश भगत, जगन्नाथ भगत, राजीव रंजन अधिकारी, रामबालक ठाकुर, मुकेश प्रसाद, पुरंजय महतो, कृष्ण मोहन कुमार, बबलू गोप, विष्णुनंद तिवारी, हर्षवर्धन पांडे, शिवनाथ तिग्गा सहित अन्य मौजूद थे.
कांके. मंडल अध्यक्ष ठानो मुंडा के नेतृत्व में रिंग रोड सुकुरहुटू से निकली रैली भ्रमण कर बिरसा एग्रीकल्चर मैदान में पहुंची. यहां कांके, बुढ़मू, ठाकुरगांव, मेसरा, खलारी, कोकर, बरियातू व गोंदा मंडल के भी कार्यकर्ता जमा हुए. रैली में संगठन महामंत्री धर्मपाल, स्वामी देवेंद्र प्रकाश, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, कोर कमेटी के संयोजक परमा सिंह, कांके विधायक डॉ जीतू चरण राम, उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, जिप सदस्य अनिल टाइगर, हरिनाथ साहू शामिल थे.
पिस्कानगड़ी. नगड़ी भाजपा मंडल की रैली स्वर्णरेखा टिकरा टोली से हरमू मैदान तक गयी. वहां से पुन: हटिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव होते हुए नयासराय, लालगुटवा ब्रिज होते रिंग रोड दलादिली पहुंची. रैली में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महासचिव शशिभूषण भगत, चुड़ामनी महतो, मेघनाथ महतो, दौलत राम केसरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे.
पिठोरिया. विजय संकल्प रैली में पिठोरिया, कोनकी, काटमकुली, उरूगुटु, बरौदी, ठाकुरगांव, हेसलपिरी, सोस पतरातु, सुतियांबे, मदनपुर, बालु, राड़हा आदि गांवों के सैकड़ों की संख्या में भाजपाई शामिल हुए.
मेसरा. भाजपा मेसरा मंडल की रैली मेसरा, विकास, नेवरी, बीआइटी, डुमरदगा होते हुए बूटी मोड़ स्थित शिवाजी चौक पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. विधायक डॉ जीतू चरण राम ने कहा कि चुनाव में सभी बूथों पर जीत दर्ज करनी है.
नामकुम. विजय संकल्प बाइक रैली को विधायक रामकुमार पाहन ने दुर्गा सोरेन चौक पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली में शामिल सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.
सिकिदिरी. भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार चौधरी की अध्यक्षता में रैली निकली. रैली में विधायक रामकुमार पाहन, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर, जैलेंद्र कुमार, अनगड़ा मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो, ओरमांझी मंडल अध्यक्ष दिलीप मेहता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे.
बुढ़मू. बुढ़मू में उमेडंडा से मंडल अध्यक्ष जगलाल महतो व ठाकुरगांव में बिंटुलाल शाहदेव के नेतृत्व में रैली निकाली गयी. ठाकुरगांव में रैली को प्रदेश संयोजक स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने रवाना किया. कार्यकर्ता प्रखंड का भ्रमण कर कांके के लिए रवाना हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola