रांची : भाजपा ने किया पलटवार, कहा करंटलेस तार हैं राहुल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Feb 2019 9:04 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि भाजपा के समर्थन को देख के विपक्ष के नेताओं के बोल बिगड़ गये है़ं राहुल गांधी की रैली हुई नहीं है और कांग्रेसी अनाप-शनाप बोलने लगे है़ं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी आयेंगे और भाजपा साफ हो जायेगी़ भाजपा […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि भाजपा के समर्थन को देख के विपक्ष के नेताओं के बोल बिगड़ गये है़ं राहुल गांधी की रैली हुई नहीं है और कांग्रेसी अनाप-शनाप बोलने लगे है़ं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी आयेंगे और भाजपा साफ हो जायेगी़ भाजपा को करंट लगेगा़ डॉ अजय को समझना चाहिए कि राहुल गांधी बिजली के वह तार हैं, जिसमें करंट प्रवाहित ही नहीं होता है़
श्री शाहदेव पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे़ मौके पर पार्टी के मीडिया विभाग के शिवपूजन पाठक और संजय जायसवाल भी मौजूद थे़ भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा को एक राहुल गांधी क्या एक सौ राहुल गांधी के आने से भी कोई अंतर नहीं पड़ेगा़ दुमका के पथरिया गांव में हेमंत सोरेन ने आदिवासियों को सरकार के खिलाफ हथियार उठाने का आह्वान किया़ हेमंत इस तरह का वक्तव्य देकर माहौल को विषाक्त करने के प्रयास में लगे है़ं
यह भी आरोप लगाया कि संताल परगना में अपने सफाये को देखते हुए हेमंत बदहवास हो गये है़ं भाजपा नेता ने कहा कि झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दो दिन पूर्व प्रेस कांफ्रेंस न सिर्फ संविधान की दसवीं अनुसूची को जलाने की बात कही बल्कि गाली गलौज पर भी उतर गये है़ं अगर बाबूलाल स्पीकर के ट्रिब्यूनल के फैसले से असंतुष्ट हैं, तो वे हाइकोर्ट में अपील करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




