रांची : एजी मोड़ से मेकॉन तक लगे ठेले और गुमटी जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Feb 2019 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में की गयी कार्रवाई हरमू में अवैध रूप से बने खटाल को ध्वस्त किया गया रांची : नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने सोमवार को एजी मोड़ से मेकॉन चौक होते हुए तुलसी चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. यह कार्रवाई हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में की गयी. […]
विज्ञापन
झारखंड हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में की गयी कार्रवाई
हरमू में अवैध रूप से बने खटाल को ध्वस्त किया गया
रांची : नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने सोमवार को एजी मोड़ से मेकॉन चौक होते हुए तुलसी चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. यह कार्रवाई हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में की गयी.
अभियान के दौरान इंफोर्समेंट टीम ने सड़क किनारे अवैध रूप से संचालित तीन ठेलों व गुमटी, एक साइन बोर्ड, दो तिरपाल, दो बेंच, दो टेबल, 30 पुराने टायर और बांस-बल्ली को जब्त कर लिया. निगम की टीम ने न्यायालय परिसर की चहारदीवारी से सटाकर दुकान लगानेवाले टंककों को निर्देश दिया कि वे न्यायालय परिसर के अंदर ही दुकान लगायें.
23 फरवरी को ही खटाल के संचालक को दी गयी थी चेतावनी : नगर निगम की टीम ने हरमू स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में अवैध रूप से संचालित खटाल को पूर्णत: ध्वस्त कर दिया. निगम के टीम ने खटाल संचालक को 23 फरवरी को खटाल हटाने का मौखिक निर्देश दिया था. लेकिन, अतिक्रमणकर्ता ने इसमें रुचि नहीं दिखाई.
इसलिए सोमवार को जेसीबी लगाकर खटाल द्वारा बनाये गये अस्थायी निर्माण को पूरी तरह से हटा दिया गया. इसके अलावा निगम की टीम ने मेन रोड में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. यहां सड़क पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों के तीन स्टैंड, दो स्टूल व एक छाता को जब्त किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




