रांची : कराची में सलीम कच्छी का इंतकाल
Updated at : 26 Feb 2019 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : सामाजिक कार्यकर्ता हुसैन कच्छी के छोटे भाई सलीम कच्छी का निधन रविवार दोपहर को कराची के आगा खान अस्पताल में दिल की बीमारी के कारण हो गया. वह 68 साल के थे. सलीम कच्छी का जन्म रांची में हुआ था. उन्होंने संत जेवियर कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल की थी. स्कूल की […]
विज्ञापन
रांची : सामाजिक कार्यकर्ता हुसैन कच्छी के छोटे भाई सलीम कच्छी का निधन रविवार दोपहर को कराची के आगा खान अस्पताल में दिल की बीमारी के कारण हो गया. वह 68 साल के थे. सलीम कच्छी का जन्म रांची में हुआ था. उन्होंने संत जेवियर कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल की थी. स्कूल की पढ़ाई भी उन्होंने संत जेवियर डोरंडा से की थी.
सलीम कच्छी पाकिस्तान की बड़ी बिजनेस साॅफ्टवेयर कंपनी बिजी पाक इंफोटेक के मालिक थे. वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं और उनके मित्रों का दायरा रांची से कराची तक फैला हुआ है. बीते दिनों संत जेवियर स्कूल के अप्रवासी छात्रों के जमावड़ा में उन्हें भी आमंत्रित किया गया था, परंतु अस्वस्थता के कारण वे इस कार्यक्रम में शरीक नहीं हो सके थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




